Sat. Jul 27th, 2024
    अबू इसमेल

    लश्कर ए तोइबा के चीफ कमांडर अबू इसमेल को कश्मीर में कल सुरक्षा बलों ने मार गिराया। अबू इसमेल 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमलों का मास्टरमाइंड था।

    सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ख़ुफ़िया ख़बरों के मुताबिक अबू इसमेल का ठिकाना मिला था। इसके बाद सेना ने एक छोटे से ऑपरेशन के जरिये दो आतंकवादियों को मार गिराया। दूसरे मरने वाले का नाम अबू कासिम बताया जा रहा है।

    सेना के मुन्नीर कासिम ने बताया, ‘मैं सेना को बधाई देना चाहता हूँ। हम उसे काफी समय से ढूंढ रहे थे। हमने आधे घंटे से कम समय में दोनों को मार गिराया।’ उन्होंने कहा कि कश्मीर से सभी आतंकवादी कमांडर को साफ़ करना होगा क्योंकि ये हमारे बच्चों को आतंकवाद में झोंकते हैं।

    अमरनाथ यात्रा पर हुए हमलों के बाद से ही अबू इसमेल को पुलिस ढूंढ रही थी। अमरनाथ हमलों के अलावा और भी कई हमलों में ईमेल का हाथ बताया जाता रहा है।

    इस ऑपरेशन के जरिये सेना को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसके अलावा हुर्रियत के खिआफ़ भी सेना की कड़ी कार्यवाई जारी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।