Sun. May 5th, 2024
Congress1

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। प्रचारकों की पहली लिस्ट में 40 नेताओं के नाम है जिसमे प्रमुख है राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, कप्तान अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मानवेन्द्र सिंह का भी नाम है। मानवेन्द्र झालर पाटन सीट से वसुंधरा के खिलाफ मैदान में हैं।

पार्टी की पहली लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, अशोक गेहलोत, अविनाश पांडे, सचिन पायलट, रामेश्वर दुडी, गुलाम नबी आजाद, मीरा कुमार, अहमद पटेल, सीपी जोशी, मोहन प्रकाश, आनंद शर्मा, कुमारी सैलजा, मुकुल वासनिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कुलदीप बिश्नोई, नारायण भाई राठवा, रामेश्वर दुडी, कैप्टन अजय सिंह यादव, प्रमोद तिवारी, आचार्य प्रमोद, रघु शर्मा, अमेश ठाकुर, नारायण सिंह, डॉ चंद्रबाब, भूपिंदर सिंह हुड्डा, जितेंद्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विवेक बंसल, काजी निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव, तरुण कुमार, राज बब्बर, सुनील जाखड़, मानवेंद्र सिंह, नामोनारायण मीना, रहना रियाज, गोपाल सिंह एडवा और मास्टर स्विरल लाल मेघवाल के नाम है।

प्रदेश के 200 सीटों के लिए 3,295 उम्मीदवारों ने 4,288 नामांकन दाखिल किये थे जिनमे से  राजस्थान इलेक्शन ऑफिस ने जांच के बाद 613 नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया।

नामांकन प्रक्रिया 12 नवम्बर से शुरू हुई थी। राज्य में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

By आदर्श कुमार

आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *