Wed. Sep 17th, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण कोरिया की यात्रा पर है और उन्होंने पीएम ली नाक योन से मुलाकात की थी, कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बरकरार रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की थी। दोनो नेताओं ने द्विपक्षिय संबंधों के कई मसलो पर चर्चा की थी।

सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कोरिया गणराज्य के पीएम से मुलाकात की है। हमारी मुलाकात व्यापक थी और इसमे द्विपक्षिय सम्बंधो के सभी मामलों पर चर्चा की गई थी। कोरिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में मैंने देह में शांति और स्थिरता को कायम रखने की सराहना की थी। गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगोर ने एक बार कहा था कि कोरिया पूर्व की रोशनी है और कोरिया ने इस बार को बरकरार रखा है।

भारत दक्षिण कोरिया के साथ मज़बूत सैन्य हार्डवेयर सहयोग को विकसित कर रहा है। भारत की कंपनियां टर्बो और लार्सन के सहयोग से के-9 वाजरा का निर्माण किया जा रहा है।

पांच राष्ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में राजनाथ सिंह सीओल पंहुच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सम्बंधो को मजबूत करना है।

एक बिज़नेस टू गवर्मेन्ट के सीईओ के सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमे दोनो पक्षो के रक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

इसमे दोनो पक्षो के रक्षा अधिकारी शामिल होंगे और इसका उद्देश्य भारत और कोरिया के रक्षा उद्योग को सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। दक्षिण कोरिया के साथ मज़बूत सैन्य उपकरण को विकसित कर रहा है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *