Fri. May 3rd, 2024
'यह रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान और 'यह रिश्ते हैं प्यार के' की रिया शर्मा आये साथ, देखिये तसवीरें

राजन शाही ने करीब 10 साल पहले स्टार प्लस पर एक पारिवारिक शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ शुरू किया था जिसमे हिना खान और करण मेहरा की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। दर्शको ने खुले दिल से अक्षरा और नैतिक की कहानी को स्वीकार किया था और अब उनकी बेटी नायरा और उसके पति कार्तिक की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान अभिनीत शो को दर्शको से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और हर हफ्ते अच्छी टीआरपी हासिल करता है।

Image result for Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

फिर निर्माताओं ने इसका स्पिन-ऑफ शुरू किया जो इसी साल से टीवी पर प्रसारित हुआ है। इस शो का नाम है ‘यह रिश्ते हैं प्यार के‘ जिसमे शहीर शेख और रिया शर्मा अहम किरदार निभाते हैं। अपने मूल शो की तरह ये भी, दर्शको का पसंदीदा हुआ है और उन्हें अबीर और मिष्टी की केमिस्ट्री इतनी पसंद आती है कि शो टीवी के साथ साथ ऑनलाइन भी बहुत मशहूर हो चूका है। हालांकि, एक चीज़ जो गायब है, वो है इन दोनों शो का साथ आना।

Related image

और ये चाहत तब ज्यादा बढ़ गयी जब मोहसिन आका कार्तिक गोयनका ने रिया शर्मा आका मिष्टी अग्रवाल के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। मिष्टी शो में कार्तिक की साली बनी हैं जिनका उनके साथ बहुत अच्छा सम्बन्ध था। दोनों किरदार घर घर का नाम बन गए हैं और यही कारण है कि ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। दोनों अपने अपने किरदारों में नज़र आ रहे हैं और लग रहा है कि प्रशंसक जल्द ही उन्हें छोटे परदे पर साथ देख पाएंगे।

rhea mohsin

rhea-mohsin

जबकि शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरेंज मैरिज की ख़ूबसूरती दिखाई गयी है, इसके स्पिन-ऑफ़ ‘यह रिश्ते हैं प्यार के’ में शादी से पहले प्रेमालाप यानि कोर्टशिप जैसा मुद्दा उठाया गया है। ये शो नए विचारो और पीढ़ी पर आधारित है और बताया गया है कि शादी से पहले हर चीज़ को सुनिश्चित करना कितना अहम हो गया है।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *