Fri. May 3rd, 2024
malaika arora arbaj khan georgia

सलमा खान का जन्मदिन मनाने के लिए, पूरा खान खान्दान एक साथ एक छत के नीचे नज़र आया। सलमान खान के अलावा, इस जश्न में अरबाज़ खान और उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी सलमा जी का जन्मदिन मनाते नज़र आये। अरबाज़ से अलग होने के बाद भी, मलाइका के अभी भी खान ख़ानदान के साथ अच्छे सम्बन्ध हैं।

इस जन्मदिन के समारोह में, मलाइका का सामना अरबाज़ की गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रीयानी से भी हुआ। और कमाल की बात ये है कि इन दोनों के बीच कुछ भी अजीब नहीं था। दोनों एक दूसरे से सामान्य तरीके से पेश आई।

मलाइका और अरबाज़ दोनों अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों की ज़िन्दगी में इस वक़्त अलग अलग इंसान हैं जिसके साथ वे बहुत खुश हैं। अरबाज़ और मलाइका में भी आपस में कोई बैर नहीं है।

द एशियन ऐज को एक सूत्र ने बताया-“मलाइका अरबाज़ से अलग हुई हैं उनके परिवार से नहीं। वो अभी भी खान परिवार का हिस्सा है और उनके सारे समारोह में उपस्थित होती हैं।  रिश्तो की बात करे तो दोनों मलाइका और अरबाज़ समझदार हैं। अरबाज़ आगे बढ़ चुके हैं और मलाइका भी।”

उसी रिपोर्ट ने ये भी बताया कि मलाइका जो इस वक़्त अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वे जल्द अर्जुन से शादी करने वाली हैं।

सूत्रों के अनुसार, “उन दोनों की शादी की बात, मलाइका और अर्जुन के परिवार में हो चुकी है। वो दोनों दो दो शादी करने वाले हैं, एक हिन्दू रीती-रिवाज़ो से और एक क्रिस्चियन रिवाज़ो से।”

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *