Thu. May 2nd, 2024
बिग बॉस फेम डिम्पी गांगुली ने डिज्नीलैंड में मनाया अपनी बेटी का जन्मदिन, देखिये तसवीरें

टीवी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ से सुर्खियों में आई बंगाली मॉडल और अभिनेत्री डिम्पी गांगुली (Dimpy Ganguly) इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर, अपने परिवार के साथ ज़िन्दगी बिता रही हैं। उनकी बेटी रियाना हाल ही में तीन साल की हुई है और इसलिए उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर ये सुनिश्चित किया है कि उनका जन्मदिन जितना अच्छे से हो सके उतना अच्छे से मनाये।

इस खास दिन को मनाने के लिए, डिम्पी और रोहित अपनी नन्ही गुड़िया और उसके दोस्तों को डिज्नीलैंड लेकर गए थे। डिम्पी ने इस फन पार्टी की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरो में, डिम्पी और रियाना ट्विनिंग करते नज़र आ रहे हैं और उनकी शर्ट्स पर मिनी माउस छपी हुई है।

https://www.instagram.com/p/Bysy89gCrjv/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ महीने पहले, डिम्पी ख़ुशी से उछलती नज़र आई थी जब उनकी बेटी ने रसोई में उनकी मदद की। वह बहुत उत्साहित थी क्योंकि उनकी बेटी ने उनके मार्गदर्शन में रिसोट्टो बनाया था। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे रियाना के जन्म के बाद, वह बहुत तनावग्रस्त हो गयी थी और खाना बनाने और बच्चे को संभालने के बीच संघर्ष कर रही थी। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को रसोई में लगाने का फैसला किया ताकि वह मदद करना और इतनी कम उम्र में होशियार हो जाये।

https://www.instagram.com/p/BxPAxXAn6Gy/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री को टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से प्रसिद्धि मिली थी। शो में उनके पूर्व पति राहुल महाजन भी नज़र आये थे जिनके साथ उन्होंने शारीरिक शोषण का इलज़ाम लगाते हुए तलाक ले लिया था। फिर अभिनेत्री ने 2015 में दुबई आधारित व्यवसायी रोहित रॉय से शादी की। वह फ्रांस में ही अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गयी हैं

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *