आज अजय देवगन की बादशाहो सिनेमाघरों में रिलीज़ की गयी है। इस फिल्म की कहानी आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह 6 बदमाशों की कहानी है, जो सोने से लदा हुआ ट्रक लूट लेते है। फिल्म ने अरब देशों में पहले दिन ही 75 स्क्रीन्स पर 3.84 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की पुष्टि की।
#Baadshaho takes a FLYING START in UAE-GCC… Thu [approx] $ 600,000 [₹ 3.84 cr] on 75 screens… Biz expected to multiply on Fri and Sat.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 1, 2017
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में दर्शकों को नजर आएंगे। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रभावित नहीं है, पर 6 लोगों का रोमांचिक सफर दर्शाती है, जिनपर करोड़ो का सोना चोरी करने का इलज़ाम है।
यह फिल्म आज देशभर में 2800 स्क्रीन्स पर और वही विदेश में 442 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी। इस तरह यह फिल्म लगभग 3242 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी। ट्रेड अनलिस्ट्स के अनुसार अजय देवगन की यह फिल्म अपनी ओपनिंग पर 10 से 11 करोड़ बटोरने में कामयाब रहेगी।
इसके अतिरिक्त, अजय देवगन ‘गोलमाल अगेन, ‘सिंघम-3’ ‘सन्स ऑफ़ सरदार’, ‘तानाजी’ में भी नज़र आएंगे। वही शेर सिंह राणा पर एक जीवनी में भी अजय देवगन नज़र आ सकते है। अजय देवगन के फैंस के लिए यह एक लाटरी टिकट की जैसा है। अजय बड़े परदे पर अब जल्दी जल्दी आते रहेंगे।