Wed. May 8th, 2024
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका-निक की शादी की तारीख़ की धोषणा अभी नहीं हुयी है पर शादी में आ रहे मेहमानों की लिस्ट की  इन्टरनेट पर चर्चा हो रही है और ऐसा लग रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड के सितारे भी शिरकत करेंगे।

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?taken-by=priyankachopra

बॉलीवुड में मानो शादियों का मौसम चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवम्बर को इटली में शादी करने जा रहे हैं। इस बारे में उन दोनों ने खुद ही बताया। इस साल पॉवर कपल कहे जाने वाले प्रियंका और निक भी शादी करेंगे।

अभी इन दोनों ने शादी की डेट कन्फर्म नहीं की है पर कुछ रिपोर्ट्स की माने तो यह कपल दिसम्बर में शादी करने वाला है। प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शावर न्यू यॉर्क में किया गया जिसमें उनकी माँ, सास और सोनाली बेंद्रे तथा नीतू कपूर भी मौजूद रहे।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में बॉलीवुड के अपने दोस्तों फ़रहान अख्तर ,रणबीर कपूर ,कैटरिना कैफ़, अलिया भट्ट और सिद्धार्थ रॉय कपूर को बुलाने वाली हैं। इनके साथ प्रियंका सलमान खान को भी न्योता देंगी जिनके साथ फ़िल्म ‘भारत’ छोड़ देने के बाद प्रियंका के झगड़े की ख़बरें थीं।

यह भी पढ़ें: कॉफ़ी विथ करण 6 के फाइनल में आ सकते हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

शादी का कार्ड नवम्बर महीने में सबको भेजा जाएगा। एक सोर्स ने बताया कि, “सलमान के अलावा अर्पिता-आयुष, अरबाज़ खान ,सोहेल-सीमा, अलविरा-अतुल अग्निहोत्री और सलीम खान को भी न्योता दिया जाएगा। शादी का समारोह 3 दिन का होगा। जोधपुर का उमेद भवन पैलेस बुक किया गया है। शादी में 1500-2000 मेहमान आने की संभावना है।

प्रियंका और निक हमेशा एक दुसरे के लिए अपना प्यार जताते नज़र आते हैं। उनकी प्यारी तस्वीरें हमेशा हमें इन्टरनेट पर देखने के लिए मिल जाती हैं। कभी एक-दुसरे के साथ समय बिताते हुए तो कभी एक-दुसरे के परिवार के साथ घूमते हुए। प्रियंका-निक सबको कपल गोल दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BnVEcI0A1_t/?taken-by=priyankachopra

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *