Sun. May 19th, 2024
priyanka chopra

न्यूयॉर्क, 7 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी दोस्त मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी को पहली संतान के जन्म पर बधाई दी है।

ससेक्स के ड्यूक और डचेस सोमवार को एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शाही घोषणा के स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए लिखा, “बधाई मेगन और हैरी।” उन्होंने ग्राफिक पर पिंक हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

टीवी शो ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री प्रियंका और टीवी सीरीज ‘सूट्स’ में काम कर चुकीं मेगन मार्कल के बीच अच्छी दोस्ती है। प्रियंका मेगन और हैरी की शादी में भी शामिल हुई थीं।

हालांकि, मेगन भारत में हुई प्रियंका की शादी में शामिल नहीं हुईं और प्रियंका भी मेगन के बेबी शॉवर में शामिल नहीं हुई थीं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *