Sat. May 4th, 2024
इमरान खान

भारत ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशो में विभाजित कर दिया है। भारत के इस निर्णय से बौखलाए इमरान खान ने बुधवार को मुजफ्फराबाद में भव्य जलसे का आयोजन करने का ऐलान किया है। इससे पूर्व कश्मीरियों के साथ कथित एकजुटता के लिए पाक पीएम ने सॉलिडेरिटी ऑवर का ऐलान किया था।

पाक का नया पैंतरा

पाकिस्तानी पीएम ने ट्वीट कर कहा कि “वह 13 सितम्बर शुक्रवार को मुज्ज़फराबाद में भव्य जलसे का आयोजन करेंगे ताकि दुनिया को कश्मीर पर निरंतर अतिक्रमण के बारे में सन्देश दे सके और कश्मीरियों को दिखा सके कि पाकिस्तान उनके साथ खड़ा है।”

भारत के खिलाफ बयानबाजी के लिए पाकिस्तानी पीएम की सबसे पसंदीदा जगह ट्वीटर बन गया है। हालाँकि पीओके में मानव अधिकारों के उल्लंघन को लेकर अभी भी संघर्ष जारी है। सोमवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा मानव अधिकारों के उल्लंघन के कारण व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुआ था।

कश्मीर सॉलिडेरिटी ऑवर पाकिस्तानियों का ध्यान आकर्षित करने में नाकाम रहा है। पकिस्तान के विभाग स्कूल के बच्चो को कश्मीर के लोगो के समर्थन में सीधे खींचने के लिए उत्सुक थी, लेकिन इसमें भी असफलता हाथ लगी। प्रदर्शन के करान विभागों ने ट्रैफिक और सडको को जाम कर दिया था।

इससे सैकड़ो पाकिस्तानियों को उनकी रोजाना की दिनचर्या में काफी दिक्कातो का सामना करना पड़ा था। बीते महीने भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था और जम्मू कश्मीर के सभी विशेष अधिकारों को वापस ले लिया था जैसे वह राज्य के कानूनों का खुद निर्माण करे। साथ ही राज्यों को दो केन्द्रशासित प्रदेशो में विभाजित कर दिया गया था।

 

 

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *