Mon. May 6th, 2024
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अदाकारा व पॉप सिंगर प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक जोनस के साथ एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों साथ में बहुत ख़ुश नज़र आ रहें हैं। यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इनस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा लाल ड्रेस में बहुत हॉट लग रही हैं वहीं निक जोनस ने प्रिंटेड जैकेट पहन रखी है जिसमे वे काफी अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर में निक जोनस को टैग करते हुए प्रियंका ने लिखा है “bae” , इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक एक साथ काफी अच्छा समय बिता रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/?taken-by=priyankachopra

प्रियंका और निक जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 18 अगस्त को उनकी रोका सेरेमनी मुंबई में प्रियंका के घर पे रखी गयी। जिसकी तस्वीरें प्रियंका और निक दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिये शेयर की थी। इस सेरेमनी में निक के माता-पिता भी शामिल थे।

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?taken-by=priyankachopra

अपने रोका के बाद प्रियंका लगातार अपनी और निक की तस्वीरें शेयर करती दिखती हैं। प्रियंका और निक एक दुसरे को बीते कुछ महीनों से डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

हालांकि शादी की डेट की कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट अभी नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की यह जोड़ा दिसम्बर 2018 तक शादी के बंधन में बंध जाएगा।

प्रियंका और निक की शादी को लेके बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी खूब चर्चाएँ हो रही हैं। गौरतलब है की प्रियंका और निक मेट गाला इवेंट पर पहली बार साथ नज़र आये थे तब से ही इनकी दोस्ती हुयी जो आगे जाके प्यार में बदल गयी।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *