Sun. May 5th, 2024
नच बलिए 9: क्या अली गोनी और नतासा स्टेनकोविक की लड़ाई से बिगड़ जाएगा उनका परफॉरमेंस?

पूर्व जोड़ी अली गोनी और नतासा स्टेनकोविक, ‘नच बलिए 9‘ के सबसे प्रशंसित जोड़ों में से एक हैं। डांस रियलिटी शो दो एक्स को एक साथ लेकर दर्शको का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम हुए हैं और इस जोड़ी के अलावा, उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली भी शो में भाग लेने वाली पूर्व जोड़ियां हैं। जबकि विशाल और  मधुरिमा की लड़ाई की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन ये पहली बार है जब अली और नतासा की लड़ाई के बारे में पता चला है।

पिंकविला के अनुसार, ये जोड़ी अपने पिछले डांस परफॉरमेंस की तुलना में इस हफ्ते बहुत कमजोर एक्ट देगी जिससे जज समेत सभी निराश हो जायेंगे। अली और नतासा ने इस सप्ताह एक अनोखी ऐस किया, जिसमें अली को एक समुद्री डाकू के रूप में दिखाया गया था और नताशा एक मरमेड के रूप में सभी को मंत्रमुग्ध कर रही थी। जबकि दोनों ने जजों को प्रभावित करने की कोशिश की, यह स्पष्ट था कि उनके बीच एक निश्चित स्तर की नाराजगी है।

https://www.instagram.com/p/B0-9apZgF1Z/?utm_source=ig_web_copy_link

सेट से एक सूत्र ने बताया-“परफॉरमेंस से पहले, अली और नतासा की बहस हो गयी थी। ये स्पष्ट था कि इस बार उनकी केमिस्ट्री गायब है। कुछ स्टेप्स करते वक़्त वो अटक रहे थे। जजों ने भी इस पर टिपण्णी की और जोड़ी ने भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच जुड़ाव नहीं था। उनके एक्ट के बारे में एक और अनोखी चीज़ थी कि नतासा ने रोलरब्लेड्स पहने परफॉर्म किया जो बिलकुल भी आसान बात नहीं है। ये देखना अभी बाकि है कि आगे शो में क्या होगा।”

Image result for Aly Goni and Natasa

इस दौरान, सलमान खान द्वारा निर्मित से बाहर होने वाली तीसरी जोड़ी का नाम सामने आ गया है। इस हफ्ते पहलवान जोड़ी बबिता फोगाट और विवेक सुहाग शो को अलविदा कह देंगे।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *