Sat. May 4th, 2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन समारोह बुधवार की शाम बंगलौर में आयोजित किया गया। सोशल मीडिया पर इनके कई फैन क्लब्स ने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही रणवीर के चचेरे भाई केशव हिंगोंरानी और पूजा मखीजा ने भी रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।

यह समारोह लीला पैलेस होटल में रखा गया और दीपिका-रणवीर के भव्य आगमन के साथ इसकी शुरुआत हुई। दीपिका ने एक सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी और रणवीर काले रंग के बंधगला में उनसे कम नहीं लग रहे थे।

https://www.instagram.com/p/BqcfCGFAGVv/

दीपिका ने डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा बनाए गए कपड़े पहने थे और साथ में गहने और बालों में फूल लगा रखे थे। अब बिना देर किये हम आपको दिखाते हैं इस समारोह की खूबसूरत तस्वीरें।

केशव हिंगोरानी ने अपने इस पोस्ट में दीपिका का स्वागत करते हुए लिखा कि, “परिवार में आपका स्वागत है दीपिका पादुकोण।”

https://www.instagram.com/p/Bqc7wK0Fx85/

पूजा मखीजा जो अपने पति के साथ इस समारोह में आई थीं, ने दीपिका और उनकी माँ की एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि, जीवन, प्यार और हंसी। सबसे प्यारी मुस्कराहट और सबसे बड़े दिल वाली दुल्हन अपनी ताक़त और अपनी आदर्श माँ के साथ। दीपिका तुम मेरे दिल में बसती हो।”

https://www.instagram.com/p/Bqc924xnJhB/

https://www.instagram.com/p/BqeCdKpnyuU/

पूजा ने रणवीर सिंह को भी प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। रिसेप्शन के बाद  रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। रिसेप्शन समारोह में यह जोड़ा अपने रिश्तेदारों प्रकाश और उज्जला पादुकोण, जगजीत और अंजू भवनानी, अनिशा पादुकोण और रितिका भवनानी आदि के साथ दिखा।

https://www.instagram.com/p/BqdkUxvHMQq/

https://www.instagram.com/p/Bqc9QefHn7g/

https://www.instagram.com/p/Bqc7Q-tHbao/

https://www.instagram.com/p/Bqc7JSvnUYp/

https://www.instagram.com/p/BqclGg1HvJd/

https://www.instagram.com/p/BqchOnjH6Fy/

खेल जगत के प्रसिद्ध व्यक्तित्व जैसे पीवी सिंधु और अनिल कुंबले भी इस समारोह में उपस्थित रहे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार किरण मजूमदार शॉ, सुधा मूर्ति, नंदन नीलेकणि अपनी पत्नी रोहिणी नीलेकणि जैसे लोग भी इस समारोह में मेहमान रहे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में पिछले सप्ताह शादी की है। बंगलौर में हुए इस रिसेप्शन समारोह के बाद मुंबई में भी एक रिसेप्शन रखा जाएगा।

https://www.instagram.com/p/BqZlJnZgyIS/

 

 

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *