Fri. May 3rd, 2024
टाइगर दिशा पटानी

दिशा पठानी और टाइगर श्रॉफ के अफेयर के बारे में तो हम सभी जानते हैं। बीच में ख़बर यह आई थी कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने की सोच लिया है पर जब दोनों मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साथ दीखे तो इन खबरों पर विराम लग गया।

दिशा और टाइगर कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं  और हाल ही में दोनों रविवार को बांद्रा के एक प्रसिद्ध रेस्टुरेंट में देखे गए। बस्तियन एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है और बॉलीवुड के सितारे अक्सर यहाँ देखे जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/BqCWee3Dkgs/

https://www.instagram.com/p/BqCXGEcASMM/

https://www.instagram.com/p/BqCR2WvgFiH/

टाइगर और दिशा एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे। दिशा ने टॉप और लोअर पहन रखी थी और टाइगर मेहँदी रंग के पोलो टीशर्ट और जीन्स में दिखे। दोनों ने कभी भी सबके सामने अपने रिश्ते की बात नहीं कही है पर दोनों एक साथ कई मौकों पर देखे जाते हैं।

दिशा पठानी की अगली फ़िल्म ‘भारत’ आने वाली हैं। फ़िल्म अली अबास ज़फर के द्वारा बनाई जा रही है में दिशा के साथ सलमान खान, कैटरीना कैफ़, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं।

भारत 2019 की ईद पर रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में दिशा एक ट्रेपजी कलाकार का किरदार निभा रही हैं। हालांकि फ़िल्म के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है।

वहीं टाइगर श्रॉफ करण जौहर की फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ थे इयर 2’ में अनन्या पाण्डेय और तारा सुटारिया के साथ नज़र आएँगे, यह फ़िल्म मई 2019 में रिलीज़ होगी।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *