Sat. Nov 15th, 2025
जिओ का नया फ़ोन

रिलायंस जिओ की बैठक में आज कंपनी ने जिओ फोन लांच करने की घोषणा की है, जो ग्राहकों को फ्री में दिया जाएगा। कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी ने बताया है कि जिओ फोन सभी 2 जी फोन को बदल देंगे। कंपनी हर महीने 50 लाख फ़ोन बाजार में निकालेगी।

मुकेश अम्बानी ने आज बैठक में बताया कि जिओ फोन के जरिये वे भारत में सभी को 4 जी सेवा प्रदान करना चाहते हैं। इन फोन के जरिये पुराने सभी 2 जी फोन को बदल दिया जाएगा। सभी जिओ फोन ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। यह फोन ग्राहकों को फ्री में दिया जाएगा। हांलाकि ग्राहकों से शुरुआत में 1500 रूपए की राशि जमा की जायेगी, जो 3 साल के बाद में वापस कर दी जायेगी।

जिओ फोन से जुड़े सभी फीचर्स :

  • जिओ फोन ग्राहकों के लिए फ्री होगा।
  • इसे किसी भी टीवी से जोड़ा जा सकता है, मतलब आप फोन का कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं।
  • दन दना दन प्लान सिर्फ 153 रूपए में दिया जाएगा।
  • जिओ फोन को टीवी केबल से भी जोड़ा जा सकता है।
  • फोन पर वॉइस कालिंग हमेशा फ्री रहेगी।
  • पैसे का लेन-देन भी हो सकेगा।
  • 153 रूपए में अनलिमिटेड डेटा।
  • फोन में ‘मन की बाद’ की सुविधा।
  • आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा अलर्ट की सुविधा।
  • जिओ म्यूजिक की फ्री सेवा।
  • दमदार स्पीकर।
  • 21 भाषाओं को समझेगा फोन।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।