Mon. May 13th, 2024
जबरिया जोड़ी: एक मजेदार वीडियो के जरिये सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी फिल्म पूरी होने की सूचना

दर्शको को 2014 में आई हिट फिल्म ‘हँसी तो फसी’ में अपनी क्यूट केमिस्ट्री से प्रभावित करने से बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा जल्द एक और फिल्म से सभी का दिल जीतने आ रहे हैं। दोनों प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म “जबरिया जोड़ी” में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है।

हाल ही में, फिल्म की शूटिंग खत्म हुई जिसकी सूचना सिड ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। सेट से एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए, 34 वर्षीय अभिनेता ने लिखा-“जबरिया जोड़ी की पागलपंती से भरी यात्रा समाप्त हुई। पूरी कास्ट और क्रू को अंतहीन समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं आप लोगों द्वारा 12 जुलाई, 2019 को सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतज़ार नहीं कर पा रहा।”

https://www.instagram.com/p/BwT9Ewbhxgc/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में, हाल ही में शूट हुए होली गीत का बुमेरांग दिखाई दे रहा है। क्लिप के अंत में, सिड और परी अपनी टीम के साथ ये घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है।

इससे पहले, परिणीति ने भी सोशल मीडिया के सहारे सेट से कुछ तसवीरें पोस्ट की थी। देखिये यहाँ-

“जबरिया जोड़ी” बिहार में प्रचलित दूल्हे के अपहरण की परंपरा पर आधारित है। कथित तौर पर, इस फिल्म का नाम पहले ‘शॉटगन शादी’ था। इसमें अपारशक्ति खुराना भी हैं, जो रिपोर्ट के अनुसार परिणीति की पड़ोसी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। दूसरी ओर, सिद्धार्थ फिल्म में एक बिहारी ठग का किरदार निभाएंगे।

पिछले साल अगस्त में, दोनों मुख्य किरदारों द्वारा फिल्म के दो पोस्टर जारी किये गए थे जिसे दर्शको द्वारा बहुत सराहा गया था।

https://www.instagram.com/p/BmsE97LA54b/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BmsDk8kA0eo/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा, सिड बहुत जल्द मिलाप जावेरी निर्देशित फिल्म ‘मरजावां’ में भी नज़र आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

वही परिणीति इन दिनों बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा, वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी दिखाई देंगी।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *