Sun. May 5th, 2024
चीनी के भाव

चीनी के भाव देशभर में इस समय गिर रहे हैं। हाल ही में आयी ख़बरों के मुताबिक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में चीनी बड़ी मात्रा में उपलब्ध है।

चीनी की भारी सप्लाई को देखते हुए चीनी के व्यापारियों ने चीनी निर्यात करने की बात कही है। इसी मामले में सरकार जल्द कोई फैसला ले सकती है।

चीनी देश के कई हिस्सों में 29 रूपए प्रति किलो से लेकर 32 रूपए प्रति किलो है। ऐसे में आने वाले समय में चीनी के दाम और भी गिर सकते हैं।


22 फरवरी 2018

आज चीनी के भावों में 1 रूपए/किलो की तेजी देखी गयी। ऐसे में चीनी के दाम बढ़कर 30.50 रूपए प्रति किलो हो गए हैं। चीनी के दामों में बढौतरी दो कारणों से हुई है, पहला, सरकार नें मीलों द्वारा चीनी बेचे जाने पर लिमिट लगा दी है। दूसरा कारण है कि बाहर से आने वाली चीनी पर अतिरिक्त इम्पोर्ट ड्यूटी लगा दी है।

दरअसल, हाल ही में सरकार नें चीनी की मीलों की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। इसपर चीनी विक्रेताओं का कहना है कि जब तक चीनी के अतिरिक्त स्टॉक को देश से बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक कीमतों में कमी नहीं हो सकती है।

इसके अलावा चीनी के भाव बढ़ने के एक और कारण यह है कि सरकार नें हाल ही में पाकिस्तान से निर्यात होने वाली चीनी पर इम्पोर्ट ड्यूटी यानी टैक्स को 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *