Sat. May 4th, 2024
Amrish-puri

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)| गूगल ने बॉलीवुड के जाने-माने दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी (amrish puri) की 87वीं जयंती के मौके पर एक डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुणे के गेस्ट आर्टिस्ट देबांगशु मौलिक ने यह डूडल बनाकर अमरीश पुरी की प्रतिभा को सलाम किया है।

1932 में आज ही के दिन पंजाब में अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। उन्हें अपनी जिंदगी का पहला रोल 39 वर्ष की आयु में मिला और तब से लेकर कई सालों तक भारतीय सिनेमा के इतिहास में उन्होंने विलेन के रूप में कई यादगार किरदारों को निभाया।

amrish puri

थिएटर की दुनिया में काम करने और वॉयस ओवर करने के बाद साल 1971 में आई फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके एक दशक बाद ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में एक सहायक भूमिका खान के रूप में उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा।

amrish puri

अपने जीवनकाल में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें हिंदी, मराठी,कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं।

साल 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में अमरीश पुरी ने 55 साल की आयु में मशहूर विलेन मोगैम्बो के किरदार को निभाया था और इसी फिल्म में उनका बहुचर्चित संवाद ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ था।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *