Sat. Apr 27th, 2024
    योगी आदित्यनाथ गौशाला

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कत्लखाने बंद करने के बाद अब प्रदेश में गायों की संख्या बहुत ज्यादा हो गयी है। इसको नियंत्रित करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि प्रदेश के 16 नगर निगमों में बड़ी गौशालाएं बनायीं जाएँ।

    कल देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की घोषणा की थी। जाहिर है उत्तर प्रदेश में सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया है। इसके बाद गायों की संख्या प्रदेश में बढ़ गयी है। बुंदेलखंड के कई इलाके तो बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। यहाँ की सड़कों पर भारी मात्रा में गायों को देखा जा सकता है। इसपर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में गौशालाएं बनायीं जाएँ, जीसी बड़ी मात्रा में गायों का संरक्षण हो सके।

    योगी आदित्यनाथ के मुताबिक ये गौशालाएं जनता की सहायता से चलाई जाएँ। इसके तहत प्रदेश की 16 नगर निगमों में विशाल गौशालाएं बनायीं जाएंगी एवं बुंदेलखंड के सात जनपदों में भी गौशालाएं बनायीं जाएँ। इस योजना के लिए सरकार ने जमीन खोजने के आदेश दिए हैं। इन गौशालयों के सञ्चालन के लिए एक समिति बनायीं जायेगी, जो गायों के लिए चारे और पानी की व्यवस्था करेगी। इन गौशालाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्ही समितियों को सौंपी जायेगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।