Mon. May 6th, 2024
कौन बनेगा करोड़पति: जानिए शो के पिछले विजेताओं के बारे में

जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 19 साल पहले छोटे परदे की ओर कदम बढ़ाये और शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ होस्ट किया, तब किसी ने नहीं सोचा था कि ये शो देश में ऐसी सुनामी लेकर आएगा। जनता तब भी इस शो के पीछे पागल थी और जनता आज भी इस शो के पीछे पागल है। जल्द ही आपके टीवी स्क्रीन पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ शुरू होने वाला है जिसके प्रोमो रिलीज़ कर दिए गए हैं।

इस शो ने कई लोगो की ज़िन्दगी बदली है। शो में अंत तक टिकना और करोड़पति बनना आसान बात नहीं है, लेकिन फिर भी इस शो को कई विजेता मिले हैं जिन्होंने अपने ज्ञान का उपयोग कर रातों ही रात दौलत और शोहरत कमाई है। चूँकि नया सीजन शुरू होने वाला है, आइये नजर डालते हैं अबतक के सभी विजेताओं पर-

हर्षवर्धन नवाथे 

पहला प्रतियोगी जिसने जैकपोट हासिल किया, वो था 27 वर्षीय हर्षवर्धन नवाथे। वह उस समय सिविल की तैयारी कर रहे थे। बाद में उन्होंने यूके की एक यूनिवर्सिटी से एमबीए करने का फैसला किया।

रवि मोहन सैनी, केबीसी जूनियर के विजेता 

रवि केवल 14 साल के थे जब उन्होंने एक करोड़ का इनाम जीता। दसवीं कक्षा के छात्र रहे रवि ने पहले अपने माता-पिता का नाम ऊँचा किया। और अब वर्तमान में आईपीएस अफसर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं।

बृजेश द्विवेदी

बृजेश द्विवेदी दूसरे सीज़न के विजेता बने, हालाँकि, उनके ठिकाने का पता नहीं है।

राहत तस्लीम 

तीसरे सीजन को कोई जैकपोट विजेता नहीं मिला था जिसे शाहरुख़ खान ने होस्ट किया। फिर सीजन 4 से अमिताभ ने वापसी की और राहत तस्लीम के रूप में शो को अपनी पहली महिला विजेता मिली।

सुशिल कुमार 

सुशिल ने इतिहास रच दिया था जब उन्होंने शो की उच्चतम राशि 5 करोड़ रूपये इनाम में जीती। करों में कटौती के बाद उन्होंने 3.6 करोड़ रुपये जीते लेकिन विभिन्न खबरों के अनुसार वह बुद्धिमानी से निवेश करने में विफल रहे।

मनोज कुमार रैना और सनमीत कौर साव्हने 

सीजन 6 को दो विजेता मिले- मनोज कुमार रैना और सनमीत कौर साव्हने

ताज मोहम्मद रंगरेज़ और फ़िरोज़ फातिमा 

सीजन 7 में भी दो लोगो ने जैकपोट जीता- ताज मोहम्मद रंगरेज़ और फ़िरोज़ फातिमा

अचिन और सार्थक नरूला 

जब शो का इनाम 5 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ रूपये किया तो इन भाइयों ने भी इतिहास रच दिया। अचिन और सार्थक ने ने 7 करोड़ रूपये जीते और साथ ही शो के सबसे ज्यादा कमाने वाली प्रतियोगी बन गए। उन्होंने सुशिल कुमार को पछाड़ कर, ये पद जीता है।

मेघना पाटिल 

कैंसर को हरा कर हॉट सीट पर आई मेघना ने भी वहां भी झंडे गाड़ दिए। उन्होंने सीजन 8 में एक करोड़ रूपये जीते और उन पैसो को अस्पताल के खर्चे और अपने बच्चो की शिक्षा में इस्तेमाल कर लिए।

अनामिका मजूमदार 

जमशेदपुर के एनजीओ में काम करने वाली अनामिका ने नौवे सीजन में जैकपोट जीता था।

बिनीता जैन 

पिछले सीजन में बिनीता पहली करोड़पति बनी थी। वह 7 करोड़ के सवाल को लेकर निश्चित नहीं थी और इसलिए शो छोड़ दिया था।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *