कादर खान 1स्रोत: ट्विटर

बॉलीवुड कलाकार कादर खान के बेटे सरफ़राज़ उनकी मृत्यु की ख़बरों को खारिज करते हुए कहा है कि मेरे पिता कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा है कि, “यह सब झूठ है और सिर्फ एक अफवाह है। मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं।”

डॉक्टर ने उन्हें सामान्य वेंटिलेटर से BiPAP पर स्थानांतरित कर दिया है। खबर यह आई है कि कादर खान सब कुछ समझ तो पा रहे हैं पर बोल नहीं पा रहे हैं और उन्हें निमोनिया भी हो गया है।

कादर खान की तबियत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही थी जिस वजह से उन्हें साँस लेने में भी परेशानी हो रही है।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन जिन्होंने कादर खान के साथ ‘दो और दो पांच’, ‘मुक़द्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ सरीखी फ़िल्मों में काम किया है ने ट्वीट करके उनके लिए प्रार्थना की है।

अमिताभ ने लिखा है कि, “प्रतिभा के धनी अभिनेता और लेखक बीमार होकर अस्पातल में हैं। उनके ठीक होने के लिए मैं प्रार्थना और दुआ करता हूँ

मंच पर मैंने उनकी प्रस्तुति देखी है, अपनी फ़िल्मों में लेखक के तौर पर उनका स्वागत किया है। महान साथी, तुला राशि के और बहुतों को यह नहीं पता होगा कि गणित पढ़ाते थे।”

कादर खान PSP ailment से जूझ रहे हैं जिस कारण उनकी यह हालत हो गई है। कादर खान 81 साल के हो गए हैं उन्होंने 1971 से 2017 तक फ़िल्मों में काम किया है। कादर के तीन बेटे हैं।

कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 को काबुल अफगानिस्तान में हुआ था। वह अभिनेता, हास्यकलाकार और स्क्रीनराइटर भी रहे हैं। अपनी पहली फ़िल्म ‘दाग’ के बाद उन्होंने लगभग 300 फ़िल्में की हैं।

यह भी पढ़ें: सारा अली खान के 2018 के सबसे अच्छे लुक्स जिसे न्यूइयर पार्टी पर आप भी कर सकते हैं कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *