Sun. Jun 23rd, 2024
    डॉक्यूमेंट मैप document map in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    डॉक्यूमेंट मैप क्या है? (document map in ms word in hindi)

    डॉक्यूमेंट मैप एमएस वर्ड के अंदर आने वाला ऐसा फीचर है जो बहुत कम लोगों को पता है और इसका प्रयोग भी काफी कम किया जाता है। लेकिन इसका ये मतलब नही कि ये महत्वपूर्ण नही है।

    डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट के लिए ये सबसे उम्दा फीचर में से एक है जो आपको लम्बे से लम्बे फाइल में भी कहीं भी तुरंत पहुँचने और सभी चीजों को एक नजर में कम से कम समय में दिखाने की सुविधा देता है।

    एक तरह से ये समझ लीजिये किडॉक्यूमेंट मैप के प्रयोग से आप अपने पूरे डॉक्यूमेंट में जहां चाहें वहां जम्प कर सकते हैं और वो भी बिना समय जाया किये।

    ये फीचर आपको वो सुविधा देता है जिसके अभाव में आपको प्रत्येक पेज को देखना पड़ता और बहुत समय भी बर्बाद होता।

    आगे हम जानेंगे इसके प्रयोग और उपयोग से सम्बन्धित और भी जानकारियाँ।

    डॉक्यूमेंट मैप को ऑन कैसे करें? (how to on document map in ms word in hindi)

    डॉक्यूमेंट मैप को एमएस वर्ड के सेटिंग में खोजना काफी आसान है। इसके लिए आपको View मेनू में जाना होगा और फिर Nevigation Pane पर क्लीक करना होगा।

    document map in ms word in hindiअब अगर आप उस नेविगेशन पेन में बायीं तरह देखेंगे तो एक आइकॉन बना होगा। उस आइकॉन पे माउस रखें पर वहां लिखा होगा- Browse the headings in your document.अगर आपने अपने डॉक्यूमेंट को हेडिंग स्टाइल में बनाया है तो डॉक्यूमेंट मैप के द्वारा आप सारे हैडिंग को एक साथ ब्राउज कर सकते हैं या देख सकते हैं।

    हेडिंग के अंदर जो छोटे हैडिंग होते हैं उन्हें सब-हेडिंग कहा जाता है और उन्हें भी पदानुक्रमिक तरीके से इसके द्वारा ब्राउज किया जा सकता है।इस तरह से आप डॉक्यूमेंट मैप की मदद से एक हेडिंग से किसी दूसरे हेडिंग पर जम्प कर सकते हैं।

    इस लेख के बारे में किसी भी प्रकार के सवाल या सुझाव को आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *