Wed. May 1st, 2024
उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया के एक सैनिक पूर्वी सीमा को पर कर घुस आया था। जॉइंट मिलिट्री स्टाफ के प्रमुख ने एक बयान जारी कर कहा कि सैन्य सीमा को पार करते हुए दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने उत्तर कोरिया के एक सैनिक को निगरानी करते हुए पकड़ा है।

उन्होंने कहा कि सैनिक सुरक्षित हमारी हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी सैनिक से दक्षिण कोरिया में घुसने के कारण की जांच कर रही है। अमेरिका और उत्तर कोरिया के मध्य परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया ठप पड़ी हुई हैं। लेकिन कोरियाई बंधुओं ने सीमा तनाव को कम करने के लिए सुलह प्रक्रिया को लेकर बातचीत जारी कर रखी है।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के मध्य रेलवे नेटवर्क को दोबारा जुड़ने का कार्य शुरू हो रहा है। उत्तर कोरिया से 30 हज़ार से ज्यादा नागरिक अपने घर छोड़कर जा चुके हैं, इसमे अधिकतर चीन सीमा को पार करते हैं। उत्तर कोरिया के नागरिकों ने मुश्किल ही कोरिया सीमा को पार किया था।

पिछले बार उत्तर कोरिया से सम्बंधित दो व्यक्तियों को बीते मई में पीला सागर पर करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की सीमा को कई बार लांघा है।

बीते जून में परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के मध्य सम्मेलन का आयोजन किया था। इस दौरान उत्तर कोरिया ने पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता दी थी। हालांकि अब वह अपने वादे से मुकरता नज़र आ रहा है।

हाल ही में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ताड़ी उन पर से प्रतिबंध नही हटाये गए तो वह दोबारा परमाणु हथियारों के परीक्षण करेंगे। हालांकि अमेरिका के मुताबिक पेनिनसुला में परमाणु निरस्त्रीकरण के बाद ही प्रतिबंध हटाये जाएंगे।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *