Sat. May 11th, 2024
    esha gupta biography in hindi

    ईशा गुप्ता हिंदी फिल्मो की अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री से पहले ईशा एक सफल मॉडल के रूप में भी जानी जाती हैं। इन्होने ‘मिस इंडिया इंटरनेशनल’ का खिताब भी जीता है। ईशा को हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मो में भी देखा जा चूका है। ईशा ने फिल्म ‘जन्नत 2’, ‘राज़ 3डी’, ‘रुस्तम’, ‘गोरी तेरे प्यार में’ जैसी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है।

    ईशा ने म्यूजिक वीडियो ‘मैं रहूँ या ना रहूँ’ में अभिनेता इमराम हाशमी के साथ अभिनय भी किया था। ईशा गुप्ता अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए अक्सर मीडिया में चर्चित रहती हैं। ईशा को कई सारे अवार्ड्स से भी नवाज़ा जा चूका है। ईशा एक बेहतरीन डांसर भी हैं और यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की ईशा ने कथक और जैज़ डांस को सीखा है।

    ईशा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन

    ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। ईशा के पिता एक सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी हैं और उनकी माँ एक गृहिणी हैं। ईशा की एक बहन हैं और एक भाई है। इनकी बहन का नाम नेहा गुप्ता है और भाई का नाम करन गुप्ता है। ईशा ने अपना बचपन देहरादून, हैदराबाद और दिल्ली में बिताया था।

    उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल’, नई दिल्ली से पूरी की थी। इसके बाद ईशा ने ‘स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन मणिपाल’, मणिपाल यूनिवर्सिटी, से मास कम्युनिकेशन की पढाई पूरी करके डिग्री प्राप्त की थी। ईशा को शुरुआत से ही मॉडलिंग की दुनिया में अपना व्यवसाय बनाना था और फिर एक अभिनेत्री भी बनना था।

    अपने मॉडलिंग के करियर को आगे बढ़ाने से पहले ईशा ने ‘न्यूकैसल यूनिवर्सिटी’ में ‘लॉ’ की डिग्री भी प्राप्त की थी।

    ईशा गुप्ता का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    साल 2007 में ईशा गुप्ता ने ‘फेमिना मिस इंडिया’ की प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में ईशा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद ईशा ने ‘मिस इंडिया इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में भाग लिया था और इस प्रतियोगिता की विजयता भी बनी थी। इसके बाद ईशा ने भारत का नेतृत्व ‘मिस इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में भी किया था।

    इसके बाद ईशा गुप्ता को साल 2010 में ‘किंगफ़िशर केलिन्डर’ में देखा गया था। इन्होने इस केलिन्डर के लिए टॉपलैस शूट कराया था और इसी दौरान महेश भट्ट ने इन्हे अपनी फिल्म में अभिनय करने के लिए प्रस्ताव दिया था।

    ईशा गुप्ता का फिल्मो का सफर

    साल 2012 में ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू महेश भट्ट की फिल्म ‘जन्नत 2’ के साथ किया था। इस फिल्म में ईशा ने ‘डॉ. जहान्वी सिंह तोमर’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में ईशा के साथ अभिनेता इमरान हाशमी ने अभिनय किया था। इस फिल्म में ईशा को देखने के बाद लोगो ने उनके चेहरे की तुलना अभिनेत्री ‘लारा दत्ता’ और ‘ईशा कोप्पिकर’ के चेहर के साथ की थी क्युकी इन तीनो का चेहरा कुछ हद तक एक दूसरे से मेल खाता है।

    इस फिल्म में ईशा के अभिनय के लिए क्रिटिक्स ने कुछ अच्छी बातें कहीं थी तो वहीँ कुछ बुरी बातें भी कही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। उसी साल ईशा गुप्ता को एक और फिल्म में देखा गया था जिसे ‘विक्रम भट्ट’ द्वारा निर्देश किया गया था।

    इस फिल्म का नाम ‘राज़ 3डी’ था। इस फिल्म में ईशा ने ‘संजना कृष्णा’ का किरदार अभिनय किया था जिसे एक बार फिर बोल्ड अवतार में देखा गया था। फिल्म में ईशा ने अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने भी क्रिटिक्स द्वारा ठीक ठाक टिप्पड़िया हासिल की थी। हालांकि ईशा के अभिनय को कुछ अच्छी तो कुछ बुरी टिप्पड़ियां यहाँ भी मिली थी।

    फिल्म ने कुल 990 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। साल 2012 में ही ईशा को फिल्म ‘चक्रव्यूह’ में देखा गया था। इस फिल्म में ईशा ने ‘रिहा मेनोन’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2013 में ईशा ने फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ में एक अतिथि का किरदार दर्शाया था। इस फिल्म में उन्हें ‘धत तेरिकी’ गाने में देखा गया था और फिर कुछ चंद मिनटों के अभिनय को दर्शाने के बाद उनका किरदार फिल्म से ख़त्म हो गया था। फिल्म के मुख्य किरदारों को अभिनेता इमरान खान और अभिनेत्री करीना कपूर ने दर्शाया था। साल 2014 में ईशा ने निर्माता ‘साजिद खान’ की फिल्म ‘हमशकल’ में अभिनय किया था।

    इस फिल्म में ईशा ने ‘डॉ. शिवानी गुप्ता’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ज़्यादा पसंद नहीं किया गया था और इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी। साल 2015 में ईशा ने फिल्म ‘बेबी’ में भी अपनी उपस्थिति दर्शाई थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने ही किरदार को दर्शाया था। साल 2015 में ही ईशा गुप्ता ने अपना डेब्यू म्यूजिकल वीडियो में भी किया था। ईशा ने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ गाना ‘मैं रहूँ या ना रहूँ’ में अभिनय किया था। इस गाने को अरमान मलिक ने गया था और अम्मल मलिक ने कंपोज़ किया था।

    इस गाने को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। साल 2016 में ईशा ने एक बड़ी फिल्म में अपने अभिनय को दर्शाया था। फिल्म का नाम ‘रुस्तम’ था और निर्माता का नाम ‘टीनू सुरेश देसाई’ था। फिल्म में ईशा के किरदार का नाम ‘प्रीति मखीजा’ था और उन्होंने फिल्म में एक नकारात्मक किरदार को दर्शाया था।

    फिल्म में ईशा के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, इलियाना डीक्रूज, अर्जन बाजवा ने अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल हुई थी। इसके बाद उस साल ईशा को फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ में आखिर के गाने में डांस करते हुए देखा गया था।

    साल 2017 में ईशा को फिल्म ‘कमांडो 2’ में देखा गया था, जहाँ उन्होंने ‘मारिया’ और ‘विक्की चड्डा’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्माता ‘विपुल शाह’ थे। इस फिल्म में एक बार फिर ईशा को नकरात्नक किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था।

    उस साल की ईशा की दूसरी हिंदी फिल्म का नाम ‘बादशाहो’ थी और फिल्म के निर्माता ‘मिलन लुथरिआ’ थे। इस फिल्म में उन्होंने ‘संजना’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 123.5 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। इस साल ईशा गुप्ता ने अपना डेब्यू तमिल और तेलुगु फिल्म में भी किया था।

    ईशा की तेलुगु फिल्म का नाम ‘विदेवडु’ था। इसी फिल्म को तमिल सिनेमा में ‘यार इवन’ नाम से जाना जाता है। फिल्म के अभिनेता, किरदार और कहानी, सब एक ही थी बस नाम और भाषा में ही बदलाव किया किया गया था। दोनों ही फिल्मो में ईशा के किरदार का नाम ‘श्रुति’ था। साल 2018 की बात करे तो ईशा गुप्ता ने इस साल सिर्फ 1 ही फिल्म में अभिनय किया था। ईशा की इस फिल्म का नाम ‘पलटन’ था।

    इस फिल्म में ईशा ने एक अतिथि की भूमिका निभाई थी। साल 2019 में ईशा को एक बार फिर तेलुगु फिल्म में देखा गया था, जिसका नाम ‘विनय विद्या राम’ था। इस फिल्म में ईशा ने एक आइटम गाने में डांस किया था जिसका नाम ‘एक बार एक बार’ था। इसके बाद उन्हें इसी साल हिंदी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में देखा गया था। फिल्म में ईशा ने ‘प्राची’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2013, फिल्म ‘जन्नत 2’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा ‘हॉटलिस्ट 2012 मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेस न्यूकमर’ की लिस्ट में 5 वे स्थान पर शामिल थी।
    • 2013, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा ‘मोस्ट डिजायर वूमेन 2012’ की लिस्ट में 13 वे स्थान पर शामिल थी।
    • 2014, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा ‘मोस्ट डिजायर वूमेन 2013’ की लिस्ट में 8 वे स्थान पर शामिल थी।
    • 2015, ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा ‘मोस्ट डिजायर वूमेन 2014’ की लिस्ट में 15 वे स्थान पर शामिल थी।

    ईशा गुप्ता का निजी जीवन

    ईशा गुप्ता के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ‘अरमान गुजराल’ को डेट किया था। अरमान दिल्ली के सोसिओलिट फ़ीरोज़े गुजराल के बेटे हैं। इनके साथ हुए ब्रेकअप के बाद ईशा ने एक फैशन डिज़ाइनर के साथ अपनी लव लाइफ की शुरुआत की थी। ईशा के इस साथी का नाम ‘निखिल थम्पी’ है। हालांकि ईशा अपने कई इंटरव्यूज में कह चुकी हैं की वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

    ईशा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में राजमा चावल और मिष्टी दोई पसंद है। उनके पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन हैं और अभिनेत्रियों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और सोनम कपूर पसंद हैं। ईशा का पसंदीदा रंग सफ़ेद और हरा है। ईशा को फूटबाल का खेल बहुत पसंद है और एक बार इसी खेल की वजह से उन्हें कंट्रोवर्सी में भी सुना गया था।

    ईशा को अभिनय के अलावा पढ़ना, घूमना और फूटबॉल का मैच देखना पसंद है। उन्हें घूमने की जगहों में ‘लंदन’ सबसे अधिक पसंद हैं। आने वाले समय में ईशा को कुछ फिल्मो में देखा जाने वाला है जिसका इंतज़ार उन्हें फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

    आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *