Thu. May 2nd, 2024
ईशा अंबानी शादी

शादी का सीजन चल रहा है। आम लोगो की तरह सेलेब्स भी इस सीजन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी हुई थी। फिर अभी दो-तीन दिन पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोधपुर में पहले हिन्दू रीती-रिवाज़ो से और फिर ईसाई रिवाज़ो से शादी हुई और अब देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी की तैयारियां चल रही है।

ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी के समारोह, 8 और 9 दिसंबर से उदयपुर में शुरू हो जाएंगे। इसके बाद, अम्बानी के शानदार बंगले एंटीलिया में दोनों 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कल, अम्बानी उदयपुर में शादी के समारोह की शुरुआत करने आये थे। मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी सिर्फ अकेले ही शादी के वेन्यू पर नहीं पहुंचे बल्कि उन दोनों के साथ बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे।

मनीष ने खुद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके इस खबर की जानकारी दी है। इस पोस्ट में, दुल्हन की माँ नीता अंबानी को फ्लोरल दुप्पट्टे के साथ एक खूबसूरत लाल कढ़ाई वाला सूट पहने हुए देखा जा सकता है। जबकि दुल्हन के पिता मुकेश अंबानी ने ग्रे चेक पैंट सूट पहना हुआ है।

https://www.instagram.com/p/BrBVeDlnhNf/?utm_source=ig_web_copy_link

इस तस्वीर को देखकर आश्चर्य हो रहा है कि क्या मनीष, दुल्हन और उसके परिवारवालों के लिए शादी से पहले होने वाली रस्मो के लिए कुछ शानदार कपड़े डिज़ाइन करेंगे।

ऐसी खबरें है कि इस उत्सव का हिस्सा काफी दिग्गज सेलेब्स होंगे जैसे अमेरिकन पॉप सिंगर बेयोंसे जो इस समारोह में परफॉर्म भी कर सकती हैं। और बॉलीवुड से करन जोहर और ईशा की सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका चोपड़ा भी इस शादी में शामिल हो सकती हैं।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *