Fri. Mar 29th, 2024
    इंटरपोल अध्यक्ष मेंग हॉन्गवेई

    चीन की यात्रा पर जा रहे इंटरपोल (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस) के अध्यक्ष मेंग हॉन्गवेई को चीन की पुलिस ने लैंड करते ही गिरफ्तार कर लिया। चीन ने बयान दिया कि इंटरपोल अध्यक्ष पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था। चीनी विदेश मंत्रालय ने अपना बचाव करते हुए कहा कि इंटरपोल के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप है साथ ही उनके ताल्लुकात ज़्हौ योंह्कांग से है।

    ज़्हौ योंह्कांग चीन का पूर्व सुरक्षाकर्मी है जो भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, ताकत का गलत इस्तेमाल और मुखबरी के जुर्म में कैद की सज़ा काट रहे हैं। शी जिनपिंग के सत्ता में काबिज होने के बाद साल 2012 में योंह्कांग पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाया गया और उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया। ज़्हौ योंह्कांग ने इंटरपोल अध्यक्ष का मुखर समर्थन किया है।

    चीन ने आधिकारिक घोषणा की कि इंटरपोल अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी समेत कई आरोप है। चीन की पुलिस इन आरोपों की तफ्तीश में जुटी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपों की जांच जारी है यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया होगा तो उसे कठोर सज़ा दी जाएगी। चीनी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठा रही है।

    चीन ने इंटरपोल को सूचित किया कि मेंग हॉन्गवेई ने अध्यक्ष पद से खुद इस्तीफा इंटरपोल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा उम्मीद है कि इंटरपोल कायदों के अनुसार नए अध्यक्ष का चुनाव कर लेगा। चीन इंटरपोल का समर्थन करता है और भ्रष्टाचार से लड़ने में मदद भी करेगा।

    इंटरपोल ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के द्वारा मेंग हॉन्गवेई का त्यागपत्र मिल गया है। हालाँकि इसमें चीनी जांच का कोई जिक्र नहीं है। इंटरपोल के अध्यक्ष के पद पर दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

    मेंग हॉन्गवेई चीन के जनसुरक्षा विभाग का उपमंत्री थे। इंटरपोल अध्यक्ष 25 सितम्बर को चीन की यात्रा के दौरान गायब हुए थे। मेंग हॉन्गवेई की पत्नी की शिकायत पर फ्रांस की पुलिस ने अध्यक्ष को खोजने की जांच के दौरान पता लगा कि इंटरपोल के अध्यक्ष चीन की हिरासत में हैं।

    चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का परचम लहराया है जिसमें माओ जोत्योंग के बाद शी जिनपिंग चीन के सबसे ताकतवार राष्ट्रपति है। सनद हो उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति को दो दफा ही सत्ता पर काबिज रहने वाला प्रावधान संविधान में से हटा दिया।

    इंटरपोल (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस)

    इंटपोल वैश्विक पुलिस एजेंसी है जो समस्त विश्व की पुलिस से सम्पर्क साधे रहती है। इस एजेंसी का कार्य लापता और किसी देश से फरार व्यक्तियों की जांच करना होता है। मेंग हॉन्गवेई इस समिति के अध्यक्ष थे जो रणनीति तैयार करते थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *