Fri. May 10th, 2024
बहुत शानदार है आमिर खान की दुल्हन श्लोका मेहता के साथ 'आती क्या खंडाला' पर डांस करने का विडियो

इन दिनों मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी और रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी की रस्में स्विट्ज़रलैंड के सेंट मोरित्ज में चल रही है। इस समारोह में शरीक होने बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारें पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर काफी तसवीरें और वीडियोस वायरल हो रही हैं मगर जो हाल ही में आमिर खान की वीडियो वायरल हुई है, उसे देखकर आप खुद के कदम थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।

इस वीडियो क्लिप में, आमिर 1998 में आई अपनी फिल्म ‘गुलाम’ के मशहूर गाने- ‘आती क्या खंडाला’ पर दुल्हन श्लोका के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। उन दोनों का डांस वाकई देखने लायक है। विडियो आप यहाँ देख सकते हैं-

https://www.instagram.com/p/BuYNmk8AV78/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान, एक और विडियो वायरल हुआ है जिसमे आमिर ये बता रहे हैं कि इस शादी में वह लड़कीवालो की तरफ से हैं। उनके मुताबिक, “मैं रसेल और मोना को पिछले 30 सालों से जानता हूँ। मैंने श्लोका और सभी बच्चो को अपने सामने बड़े होते देखा है। इसलिए, इस समय, मैं मेहता की तरफ हूँ।”

https://www.instagram.com/p/BuX-01AgNOm/?utm_source=ig_web_copy_link

आमिर के अलावा, आकाश और श्लोका की शादी की रस्मो का हिस्सा बने हैं शाहरुख़ खान, करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर समेत काफी सितारें।

ये देखिये, दुल्हे के माता-पिता का हिट गाने- ‘ए मेरी जोहर जबी’ पर मस्ती भरा डांस-

https://www.instagram.com/p/BuYNiCoAWtd/?utm_source=ig_web_copy_link

जोड़ी मुंबई में 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएगी और उनकी शादी जिओ वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की जाएगी। उसके अगले दिन यानी 10 मार्च को, दोनों परिवार उसी स्थान पर मंगल पर्व का आयोजन करेंगे जिसके बाद 11 मार्च को भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी।

https://www.instagram.com/p/BuX92pvA2g2/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *