Skip to content
Sun. Feb 23rd, 2025
दा इंडियन वायर
    • दा इंडियन वायर
    • समाचार
    • राजनीति
    • भारत
    • व्यापार
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • खेल
    • शिक्षा
    • विज्ञान
    मनोरंजन

    अशनूर कौर ने की इतनी कम उम्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने पर बात

    Byसाक्षी बंसल

    May 3, 2019 #अशनूर कौर
    बर्थडे गर्ल अशनूर कौर ने की इतनी कम उम्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने पर बात

    पटियाला बेब्स फेम अशनूर कौर आज 15 साल की हो गयी हैं। अभिनेत्री टीवी पर तो मशहूर है ही लेकिन क्या आपको पता है कि वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं? 13 साल की उम्र में, उन्होंने इन्फ्लुएंसर के रूप में अपना सफर शुरू किया गया था। टाइम्स को इंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि व्यक्ति का ज़िन्दगी की तरफ सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए।

    सोशल मीडिया और अभिनय को संतुलित करना 

    ashnoor

    पेशे में अभिनेत्री होने के नाते, कभी कभी संतुलन बनाये रखना मुश्किल हो जाता है। मेरे पास शूट हैं, मुझे पढ़ना होता है और अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल भी संभालना पड़ता है। मुझे बहुत संघर्ष करता पड़ता है। मेरी मोम मुझे डांटती रहती हैं क्योंकि मैं फ़ोन पर बहुत अधिक समय खर्च करती थी। लेकिन धीरे धीरे, वह सकारात्मक सन्देश फ़ैलाने का महत्त्व समझ गयी हैं।

    कैप्शन है बहुत अहम 

    ashnoor2

    इन्फ्लुएंसर मलतब दिखावा नहीं होता है। जब आप दिखावा करते हैं तो लोग उदास हो जाते हैं और वे एक-दूसरे के लाइफस्टाइल से जलते हैं। जब आप एक सकारात्मक संदेश लिखते हैं, तो लोग प्रेरित होंगे और आपको एक बेहतर व्यक्ति के रूप में देखेंगे।

    दर्शको का रखना पड़ता है ध्यान 

    ashnoor4

    मेरे अधिकांश दर्शक युवा और किशोर हैं। इसलिए मुझे कंटेंट की उसी हिसाब से निगरानी करनी होती है और उसके अनुसार पोस्ट करना होता है। मैं यह भी पढ़ती और सुनती हूँ कि उन्हें क्या कहना है। हम बढ़ते हुए भारत हैं और सही और सकारात्मक चीजों को फैलाना महत्वपूर्ण है। पसंद और टिप्पणियों की संख्या मायने नहीं रखती है। क्या मायने रखता है टिप्पणियों का कंटेंट। मैं टिप्पणियों को पढ़ती हूँ और उनका जवाब भी देती हूँ।

    खुद का सबसे अच्छा संस्करण होना 

    ashnoor 4

    मैं मुश्किल पढ़ाव से गुजर रही थी जब मेरा वजन बढ़ गया था। मैं पूरी तरह से बिखर गयी थी और मैं बाहर नहीं निकलती थी। मैं सोचती थी कि मैं बुरी लगूंगी। मेरा आत्मविश्वास कम था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद से प्यार करना होगा तभी लोग आपको स्वीकार करेंगे। तब मैंने स्व-प्रेम को बढ़ावा देना शुरू किया। खुद का सबसे अच्छा संस्करण होने के नाते और दूसरों का नहीं।

    मैं अपनी फेवरेट हूँ 

    ashnoor5

    मैं पूरी तरह टैगलाइन- ‘मैं अपनी फेवरेट हूँ’ में भरोसा करती हूँ। अगर आप खुद के फेवरेट नहीं होंगे तो आप किसी के भी फेवरेट नहीं बन पाएंगे। आपको खुद को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसे आप हैं।

    प्रचार करने वाले ब्रांड पर करती हैं भरोसा 

    ashnoor6

    मैं सुनिश्चित करती हूँ कि प्रोडक्ट्स मेरे लिए सुरक्षित हो और मैं तभी उनका प्रचार करुँगी। मैं अपने दर्शको को धोखा नहीं देना चाहती। मैं ब्रांड एकीकरण को इस तरह से पोस्ट करती हूँ कि यह एक विज्ञापन की तरह न लगे और संदेश को सही तरीके से चित्रित किया जाए।

    ऑनलाइन ट्रोल पर प्रतिक्रिया 

    ashnoor kaur 2

    सभी अभिनेता ने इस चीज़ का सामना किया है और मैं भी इससे गुज़र चुकी हूँ। एक बार मैंने अपने दर्शको के साथ शरारत की थी और उन्हें बताया था कि मैंने अपने बाल कटवा लिए हैं। तो मुझे उससे सम्बंधित काफी सन्देश मिले थे। अगर ट्रोलर्स होते हैं तो ऐसे भी लोग होते हैं जो आपका समर्थन करते हैं। तो उन आशीषों को गिनें और नकारात्मकता को अनदेखा करें।

    इतनी कम उम्र में फ़ोन तक पहुँच 

    ashnoor 7

    इंटरनेट इस्तेमाल करने के अपने फायदे और नुकसान हैं। लोगों को उनका उपयोग पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। हमे पढ़ाई की सारी चीज़ें मेल पर मिलती हैं और काफी सारे पढाई के एप हैं। हमे सीमित ढँक से फ़ोन चलाना चाहिए। हमे अपने आसपास की चीजों को भूलना नहीं चाहिए और लम्हे में जीना चाहिए।

    https://youtu.be/YR-ffmtQjJw

    Post navigation

    अक्षय कुमार ने अपनी नागरिकता को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता पर तोड़ी चुप्पी
    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बाद, शेखर सुमन निभाएंगे सआदत हसन मंटो की भूमिका

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Related Post

    मनोरंजन

    इन रंगोली डिज़ाइनों के साथ अपनी दिवाली की सजावट को बढ़ाएँ

    Oct 26, 2024 The Indian Wire Staff
    मनोरंजन

    Netflix पर हिंदी में ये 5 अमेरिकी फिल्में जरूर देखें

    Sep 23, 2024 The Indian Wire Staff
    मनोरंजन

    हिंदी में शीर्ष 10 कोरियाई शो जिन्हें आपको Disney+ Hotstar पर देखना न भूलें

    Sep 21, 2024 The Indian Wire Staff

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    दा इंडियन वायर से जुड़ें!

    Want to work with us? Looking to share some feedback or suggestion? Have a business opportunity to discuss?

    You can reach out to us at [email protected].




    You missed

    राजनीति समाचार

    पूजा स्थल अधिनियम: अगली सुनवाई तक कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा-सुप्रीम कोर्ट

    December 13, 2024 Saurav Sangam
    समाचार समाज

    प्रस्तावना के ‘समाजवादी’ व ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को चुनौती और सर्वोच्च अदालत का फैसला

    December 1, 2024 Saurav Sangam
    स्वास्थ्य

    आपको हर सुबह भीगे हुए बादाम क्यों खाने चाहिए?

    November 15, 2024 The Indian Wire Staff
    टैकनोलजी

    Digital Arrest: सावधान! जागते रहो……. !

    October 30, 2024 Saurav Sangam
    Law Firm Ocala
    दा इंडियन वायर

      Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

      • हमसे संपर्क करें
      • Terms of Use
      • Privacy Policy