Wed. May 1st, 2024
Malaika-Arora-and-Arjun-Kapoor

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)| अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बिना शर्ट वाली एक तस्वीर ने न केवल उनके प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को भी प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाया।

अर्जुन ने एक तस्वीर पोस्ट की जिस के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वॉरीयर मोड ऑन।”

अर्जुन कपूर

मलाइका ने इस पर प्रतिक्रिया दी और तस्वीर पर बाइसेप्स इमोजी पोस्ट किए।

इसी कड़ी में कई बॉलीवुड सितारों ने अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट किए।

अभिनेत्री वाणी कपूर ने लिखा, “फैब।”

‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ की अभिनेत्री अनन्या पांडे ने उन्हें कहा, “फॉरएवर 21।”

अर्जुन कपूर पानीपत १

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने टिप्पणी की, “टू गुड अर्जुन।”

अर्जुन के चाचा व अभिनेता अनिल कपूर ने इसे ‘फिनोमिनल’ करार दिया।

‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘पानीपत’ के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में पार्वती बाई के किरदार में कृति सैनन काम कर रही हैं। इसमें संजय दत्त भी हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *