Mon. May 6th, 2024
अर्जुन कपूर और कृति सेनन ने शाहरुख़ खान स्टाइल में किया ’टाइटैनिक’ पोज़, देखे तसवीरें

पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर और कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म ‘पानीपत‘ के प्रचार के लिए देश भर में यात्रा कर रहे हैं। मुंबई से नई दिल्ली से पुणे तक, कृति और अर्जुन यह सुनिश्चित करने में व्यस्त हैं कि उनकी फिल्म जनता तक पहुंचे। सदाशिव राव भाऊ और अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई के आधार पर, फिल्म दो बलों के बीच महाकाव्य लड़ाई का प्रदर्शन करेगी। फिल्म का प्रचार करते समय, कृति और अर्जुन अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए हैं। उनकी केमिस्ट्री कमाल की है जिसका प्रमाण आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिलेगा।

https://www.instagram.com/p/B5XYqu2gqWw/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में, पुणे जाते समय अर्जुन और कृति ने एयरपोर्ट के रनवे पर तस्वीरें खिंचवाईं। एक पोज़ बनाते समय, सबसे पहले प्रतिष्ठित ’टाइटैनिक’ पोज़ चुना जिसके लिए दोनों ने अपनी बाहें फैला दी थी। हालांकि, कृति और अर्जुन ने तुरंत ही इस पोज़ को शाहरुख़ खान का ट्विस्ट दे दिया। जी हां, ‘पानीपत’ के सितारों ने क्लासिक एसआरके स्टाइल में पोज़ दिया और टाइटैनिक को एक नया स्पिन दिया। तस्वीर में कृति को फ्लोरल आउटफिट में पहने देखा जा सकता है जबकि अर्जुन एक कूल और कम्फर्टेबल लुक में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B5eTTuMgRIO/?utm_source=ig_web_copy_link

कृति ने तस्वीर को कैप्शन दिया-“जब हमारा टाइटैनिक पोज़ अनजाने में एसआरके पोज़ में बदल जाता है !!”

एक दिन पहले, कृति और अर्जुन ने नई दिल्ली के एक मॉल में ‘पानीपत’ का प्रचार किया। विभिन्न शहरों में जाने से लेकर साक्षात्कार देने तक, अर्जुन और कृति फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, ‘पानीपत’ में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म के गाने और ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ होगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *