Tue. May 7th, 2024
american prez

अमेरिका (America) ने मंगलवार को जंग से जूझ रहे यूक्रेन (Ukraine) के लिए 25 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता का ऐलान किया है ताकि मुल्क अपनी जमीनी क्षमताओं और मैदानी क्षमताओं को पूरा कर सके। यह रकम पेंटागन पेमेंट का हिस्सा है जो कुल 1.5 अरब डॉलर हो चुकी है।

साल 2014 में रूस ने क्रीमिया पेनिनसुला पर कब्ज़ा कर लिया था और पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष शुरू हो गया था। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि “अमेरिका हमेशा यूक्रेन की मदद के लिए प्रतिबद्ध रहेगा ताकि सेना का लोकतान्त्रिक नागरिक नियंत्रण मज़बूत रहे, कमांड का प्रचार, और सुधारो पर नियंत्रण, पारदर्शिता को व्यापक बनाना और अभिग्रहण का दायित्व, बजट और रक्षा उद्योग सुधार बेहतर हो सके।”

उन्होंने कहा कि “यह सुधार यूक्रेन की क्षमता में काफी इजाफा करेंगे ताकि वह अपने क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा कर सके और सुरक्षित, समृद्ध, लोकतान्त्रिक और मुक्त यूक्रेन बना सके।” अप्रैल 2014 में मॉस्को समर्थिक चरमपंथ के शुरू होने के बाद करीब 13000 लोगो की हत्या हुई है।

यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने रूस पर सैनिको की हत्या का इल्जाम लगाया है और सीमा के पार रूस समर्थित विद्रोहियों को हथियार मुहैया करने का आरोप लगाया है। मॉस्को ने इन आरोप से इंकार किया है। मास्को और कीव के सम्बन्ध यूक्रेन में पश्चिमी समर्थित सरकार के सत्ता पर बैठने के बाद बिगड़े हैं। साल 2014 में रुसी समर्थित नेता को पटखनी दी थी।

रूस के साल 2014 में क्रीमिया में अधिग्रहण के बाद दोनों राष्ट्रों के मध्य विवाद शुरू हो गया था। ख़बरों के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के दोनबास इलाके में रूस चरमपंथियों को समर्थन करता है, पांच साल से अधिक समय पूर्व हुए हमले में 10 हज़ार लोगों की हत्या भी की गयी थी।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *