Tue. May 7th, 2024
amit-shah-

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि कोई भी ‘गठबंधन’ या ‘महागठबंधन’  भाजपा के समावेशी विकास के अपने एजेंडे को हासिल करने के रास्ते में नहीं आ सकता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की सार्वजनिक कल्याण योजनाओं के “22 करोड़” लाभार्थियों से संपर्क करने और व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “अगर हम 22 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करने में कामयाब होते हैं, तो 2014 से भी ज्यादा बड़ा जनादेश  भाजपा को 2019 में मिलेगा।” कार्यशाला में सभी राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष सहित लगभग 1,000 भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्धेश्य 2019 लोकसभा चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए मंडल स्तर तक के मतदाताओं के लिए रणनीति तैयार करना था। इस कार्यशाला में संगठनात्मक प्रबंधन, प्रमुख योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का प्रसार, और मीडिया और सोशल मीडिया का उपयोग जैसे मुद्दों पर युवा कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था।

शाह ने कहा “यदि युवा मोर्चा  तय कर ले तो भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के रस्ते में कोई गठबंधन या महागठबंधन नहीं आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 129 गरीब- आधारित योजनाओं के माध्यम से करीब 50 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को सुधारने की कोशिश की है।

भाजपा की योजना 2019 के लोकसभा चुनाव तक ऐसी कई कार्य्शाल्यें देश भर आयोजित करने की योजना है जिसके जरिये कार्यकर्ताओं को कुशल चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाये जायेंगे।

By आदर्श कुमार

आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *