Thu. May 9th, 2024
    महादायी नदी कर्नाटक बैंगलोर

    कर्नाटक में गुरुवार को विद्यालय, कॉलेज सभी महादायी नदी विवाद के चलते घोषित किये गए राज्यव्यापी बंद के कारण बंद ही रहे। सरकारी बसें भी नही चलायी जा रही हैं। यह बंद उसी दिन रखा गया है जब भाजपा प्रमुख, अमित शाह परिवर्तन रैली को संबोधित करने मैसूर आये हुए हैं। इसी के चलते 4 फरवरी को बेंगलुरु में भी बंद घोषित किया गया है। बता दें, कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु में रैली भी होने वाली है।

    हालांकि, सुबह से शहर में बंद के बाद भी शांति बनी हुई है लेकिन भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर इस बंद का समर्थन करने का और इसकी योजना बनाने का आरोप लगाया है। महादायी नदी विवाद दोनों ही राजनीतिकी पार्टियों के लिए एक अहम मुद्दा है क्योंकि इसी वर्ष कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं।

    इस बंद से जुड़े हुए 10 महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं:

    • बेंगलुरु में स्थित विद्यालयों और कॉलजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है और परीक्षाओं की तारीख बदल दी गयी है। बेंगलुरु विश्वविद्यालय ने गुरूवार की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को 6 फरवरी तक स्थगित कर दिया है।
    • सरकारी बसे भी नही चल रही हैं लेकिन मेट्रो सेवाएं और ओला, उबेर जैसी निजी टैक्सियां हमेशा की तरह ही चल रही हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले सड़कों पर आवागमन काम है।
    • नाममा मेट्रो सेवाओं की एक वक्ता ने कहा, “यदि हमें यात्रियों की सुरक्षा में कोई भी बाधा मिलेगी, तो हम तुरंत ही पुलिस को सूचित कर सेवाएं बंद कर देंगे।
    • आपातकालीन सेवाएं कार्य कर रही हैं और ब्रुहट बेंगलुरु केमिस्ट्स और ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि वे लोग बंद का पूर्णतः समर्थन करते हैं और अपना समर्थन दिखाने के लिए चिकित्सा दुकानों के मालिक एकजुट होकर काले बैंड्स पहनेंगे।
    • पूरे शहर में लगभग 15000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शांति बनाये रखने के लिए लोगों से आग्रह किया है।
    • भाजपा इस बंद को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता रही है। उनका कहना है कि बंद की तारीख बदली गयी और उसी दिन रखा गया जिस दिन भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को कर्नाटक से भाजपा के प्रत्याशी बीएस येद्दयुरप्पा द्वारा चलायी जा रही परिवर्तन रैली को संबोधित करने आना था।
    • भाजपा ने बंद की तारीख़ बदलने के पीछे कर्नाटक सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। पहले बंद की तारीख 27 जनवरी निश्चित की गयी थी, फिर इसे बदलकर 25 कर दिया गया था। कांग्रेस ने इस आरोप को तरह खारिज कर दिया है।
    • इसी विरोध में दूसरा बंद 4 फरवरी को बैंग्लुरु में रखा गया है जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी को शहर में रैली के लिए आना है। भाजपा ने इसके बदले में जिलों में अगले महीने उस समय बंद घोषित किया है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य का दौरा करने आने वाले हैं।
    • महादायी मुद्दे पर हर बार भाजपा को ही निशाना बनाया गया है। इससे पहले दिसंबर में किसानों ने भाजपा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और ये कहा था कि येद्दयुरप्पा ने अपना वादा पूरा नहीं किया है जिसमे उन्होंने कहा था कि वे महादायी नदी पर चल रहे विवाद को दिसंबर तक निपटाएंगे।
    • मामला ये है कि कर्नाटक और गोवा महादायी नदी के ऊपर बहुत समय से विवाद में फंसे हुए हैं। ये नदी कर्नाटक से निकलती है लेकिन अरब सागर मे पहुँचने से पहले गोवा से होकर गुज़रती है। उत्तर कर्नाटक में गड़ग, बागलकोट, धारवाड़, बेलागवी और गदग जिलों के लिए पानी का रास्ता हटाने के लिए कर्नाटक की बांधों और नहरों के निर्माण के लिए पिछले दो दशक में यह विवाद बढ़ गया है।