Tue. May 28th, 2024
    lawrence bishnoi biography in hindi

    विषय-सूचि


    लॉरेंस बिश्नोई को उत्तर भारत का एक प्रख्यात गुंडा कहा जाता है, जो पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

    बहुत ही कम समय में लॉरेंस नें इस इलाके में बहुत नाम कमाया है। ऐसा कहा जाता है कि लॉरेंस जेल से ही अपनी गैंग को संचालित कर रहा है और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।

    लॉरेंस बिश्नोई अपनी फेसबुक प्रोफाइल को जेल से ही चला रहा है और ऐसा कहा जाता है कि वह व्हाट्सप्प के जरिये अपनी गैंग को निर्देश देता है।

    लॉरेंस के पास जेल में मोबाइल फोन भी है, जिसका इस्तेमाल वह सार्वजनिक रूप से करता है।

    लोगों के अनुसार लॉरेंस एक शांत स्वभाव का लड़का था और बहुत कम समय में एक प्रख्यात गुंडा बन गया है।

    लॉरेंस बिश्नोई की जीवनी (lawrence bishnoi biography in hindi)

    lawrence bishnoi stroy in hindi

    लॉरेंस का जन्म पंजाब के अबोहर गाँव में हुआ था। लॉरेंस के नाम को लेकर कई लोग बात बनाते हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि वह जन्म के समय सफ़ेद था इसीलिए उसके पिता नें उसका नाम इसाई नामों के अनुसार लॉरेंस रख दिया।

    लॉरेंस के पिता पुलिस में कांस्टेबल थे। उसके पिता का नाम लाविंदर सिंह है। वह अभी पुलिस में कार्यरत नहीं है। वे फिरोजपुर में रह रहे हैं, जहाँ वे अपनी जमीन की देखभाल करते हैं।

    ऐसा कहा जाता है कि लॉरेंस के पिता नें अपने पुलिस कार्यकाल के दौरान बहुत रिश्वत ली और इस पैसे को लॉरेंस के ऊपर खर्च किया। इसी की वजह से लॉरेंस काफी बिगड़ गया था।

    स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद लॉरेंस नें चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में एडमिशन लिया। यहाँ लॉरेंस के कॉलेज के चुनावों में भी हिस्सा लिया।

    लॉरेंस हालाँकि वह चुनाव हार गया था, लेकिन उसी चुनाव की वजह से उसमें डॉन बनने का सपना जाग गया था। लॉरेंस नें इस दौरान अपने विपक्षी दल से सार्वजनिक रूप से लड़ाई की। इसी कारण से उसपर पुलिस केस भी दर्ज कर लिया गया था।

    छात्र संघ का नेता होते हुए लॉरेंस नें अपनी एक गैंग बना ली और दिन दहाड़े सुपारी लेने लगा।

    बहुत ही कम समय में लॉरेंस नें लोगों की सुपार लेकर काफी पैसा कमाया। ऐसा कहा जाता है कि वर्तमान में लॉरेंस के पास कम से कम 10 करोड़ रूपए हैं।

    ऐसा कहा जाता है कि लॉरेंस की गैंग से सदस्य भी काफी अमीर हैं। उसी की गैंग का काली शूटर भी करोड़ों का मालिक है।

    सलमान खान और लॉरेंस का किस्सा (salman khan lawrence bishnoi stroy in hindi)

    salman khan lawrence bishnoi stroy in hindi

    इसी साल जनवरी में लॉरेंस बिश्नोई नें यह घोषणा की कि वह बॉलीवुड सितारे सलमान खान की हत्या करने की फिराक में है। उसने कहा था,

    सलमान खान जोधपुर में मारा जाएगा। तब उसे हमारे बारे में पता चलेगा।

    इसके बाद राजस्थान की पुलिस सकते में आई और लॉरेंस की गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करना शुरू किया।

    अप्रैल के महीने में पुलिस नें लॉरेंस की गैंग के सदस्य जावेद जिन्झा को गिरफ्तार किया था। जिन्झा नें पुलिस को बताया कि पहले लॉरेंस उसे जेल से निर्देश दिया करता था, लेकिन जब से सलमान खान वाला किस्सा हुआ है, तब से पुलिस नें लॉरेंस को विशेष जेल में बंद कर दिया था, जिससे वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था।

    लॉरेंस के एक अन्य सहयोगी संपत नेहरा को जब पुलिस नें हिरासत में लिया, तो उससे पता चला कि लॉरेंस नें संपत को ही सलमान खान को मारने के लिया कहा था।

    इसी संदर्भ में संपत नेहरा नें मुंबई जाकर सलमान खान के घर आदि की जासूसी की। ऐसा बताया जा रहा है कि यदि पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार नहीं करती, तो वह सलमान पर हमला कर सकता था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    One thought on “लॉरेंस बिश्नोई की जीवनी, कहानी”
    1. I love lawrence. I’m a big fan of lawrence bishnoi. Bcoz he is a bindaas boy. Uski himmat ko daat deta hu main. But vo usoi ye himmat desh k liue dikhaye to bhut hi acha rahega uske liye b. Desh me b name ho jayega unka 😘

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *