Fri. Apr 19th, 2024
    mohit raina biography in hindi

    मोहित रैना एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन की दुनिया के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक साइंस फिक्शन शो ‘अंतरिक्ष’ से की थी और बाद में ‘डॉन मुथु स्वामी’ फिल्म में भी अभिनय किया था। उन्होंने टेलीविज़न सीरियल के सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘देवों के देव – महादेव’ और ‘महाभारत’ में भगवान ‘शिव’ के मुख्य भूमिका को भी निभाया था।

    2019 में मोहित ने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक’ के साथ बॉलीवुड में अभिनय करने की शुरुआत की थी। इस फिल्म को अब तक की सबसे अधिक कमाई जाने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल किया गया है। इनका सबसे लोकप्रिय किरदार भी भगवान ‘शिव’ का ही माना जाता है। मोहित रैना ने अपने किरदारों को बखूबी दर्शाने के लिए कई सारे अवार्ड्स को जीता है।

    मोहित रैना का प्रारंभिक जीवन

    मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू में हुआ था। मोहित के पापा का नाम स्वर्गीय पी.एल. रैना है और माँ का नाम ‘सुषमा कुमारी’ है। मोहित ने अपने स्कूल की पढाई ‘केंद्रीय विद्यालय’, जम्मू से पूरी की है। इन्होने ‘जम्मू यूनिवर्सिटी’ से बैचलर्स ऑफ़ कॉमर्स में अपने कॉलेज की डिग्री प्राप्त की थी।

    अपनी पढाई पूरी करने के बाद मोहित ने मुंबई में रहके मॉडलिंग में करियर की शुरुआत करने का फैसला लिया था। मोहित रैना शुरुआत से ही अभिनय करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने पहले एक सक्षम मॉडल बनने का फैसला किया था। मोहित का वजन पहले लगभग 107 किलोग्राम था जिसमें से उन्होंने 29 किलोग्राम तक अपना वजन कम किया था।

    अपने आपको फिट बनाने के बाद मोहित ने 2005 की ‘ग्रेसिम मिस्टर इंडिया’ के मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में मोहित ने 5वां स्थान प्राप्त किया था। मोहित ने जब से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की है तब से उन्होंने कभी अपनी ज़िंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

    मोहित रैना का व्यवसायिक जीवन

    मोहित रैना ने अपने अभिनय की शुरुआत 2005 से की थी। इन्होने सबसे पहले एक साइंस फिक्शन फिल्म ‘अंतरिक्ष’ में अभिनय किया था। इस टीवी सीरियल को स्टार प्लस पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में मोहित रैना के किरदार का नाम ‘विक्रांत’ था। यह सीरियल अक्टूबर 2006 से शुरू हुआ था और कुल 55 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था। 2005 में ही मोहित ने स्टार प्लस के सीरियल ‘भाभी’ में अभिनय किया था।

    इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘सुभम’ था। इन्होने इस सीरियल में बहुत कम समय के लिए ही काम किया था। इसके बाद इन्होने टीवी सीरियल ‘चेहरा’ में अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल को 2009 में स्टार प्लस पर दर्शाना शुरू किया गया था। मोहित के किरदार का नाम इस सीरियल में ‘गर्व धनवत राय’ था।

    इस सीरियल में इन्होने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल में इनके साथ ‘ह्रितु दुदानी’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरियल को मार्च 2009 से जुलाई 2009 तक टीवी पर दर्शाया गया था।

    2010 में मोहित ने इमेजिन टीवी के सीरियल ‘बंदिनी’ में ‘ऋषभ हितेन’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में मुख्य किरदारों को रॉनित रॉय और आसिया काज़ी ने दर्शाया था। यह सीरियल जनवरी 2009 से जनवरी 2011 तक टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 520 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे।

    मोहित ने इस सीरियल में बहुत कम समय के लिए ही अभिनय किया था। 2011 में उन्होंने सीरियल ‘गंगा की धीज’ में अभिनय किया था। यह सीरियल सहारा वन पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में मोहित के किरदार का नाम ‘आगंतुक’ था। इस सीरियल के मुख्य किरदारों को मोहित के अलावा कबीर बेदी, अश्वनी कालसेकर, लीना जुमानी और सौरभ जुबे ने दर्शाया था। इस सीरियल को टीवी पर नवंबर 2010 से जून 2011 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 135 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे।

    2011 में मोहित रैना ने अपना सबसे लोकप्रिय किरदार दर्शाया था। मोहित ने लाइफ ओके के सीरियल ‘देवो के देव…. महादेव’ में भगवान ‘शिव’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को जनता ने बहुत पसंद किया था क्युकी यह सीरियल सबसे पहला सीरियल था जिसमे महादेव के जीवन की शुरुआत से अंत तक की कहानी को दर्शाया गया था। इस सीरियल में मोहित के अलावा मुख्य किरदारों को मौनी रॉय और सोनारिका भडोरिआ ने अभिनय किया था।

    इस सीरियल को लाइफ ओके पर दिसंबर 2011 से दिसंबर 2014 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल में काम करने के दौरान ही मोहित ने 2013 में स्टार प्लस के सीरियल ‘महाभारत’ में भी भगवान शिव का कैमिया किरदार दर्शाया था। 2016 में मोहित ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘चक्रवर्तिन अशोका सम्राट’ में मुख्य किरदार ‘अशोका’ का अभिनय किया था। इस सीरियल में मोहित रैना के साथ तनीषा शर्मा, सौम्य सेठ, सोनारिका भडोरिआ, पूनम पांडेय, मौनी रॉय और सुहासी गढ़ोरीया धामी ने मुख्य किरदारों को निभाया था।

    2018 में मोहित ने सीरियल ’21 सरफ़रोश – सारागढ़ी 1897′ में अभिनय किया था। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘हवलदार ईशर सिंह’ था। इस सीरियल को डिस्कवरी जीत पर दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 65 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल को फरवरी 2018 से मई 2018 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल में इनके अभिनय के लिए इन्हे कई सारे अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया था।

    मोहित रैना के फिल्मो के सफर की बात करे तो उन्होंने 2008 में ‘डॉन मुथु स्वामी’ में ‘जयकिशन’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद मोहित को 2019 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक’ में देखा गया था। इस फिल्म में मोहित ने ‘मेजर करन कश्यप’ का किरदार अभिनय किया था। मोहित इस फिल्म में एक फौजी के रूप में दिखाई दिए थे। साल 2019 में ही मोहित रैने ने ज़ी5 के सीरीज ‘काफिर’ में ‘वेदांत राठौर’ का किरदार अभिनय किया था।

    मोहित रैना द्वारा अभिनय किए गए सीरियल और उनके किरदार

    • 2006 – 2007, स्टार प्लस के सीरियल ‘अंतरिक्ष’ में ‘विक्रांत’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2005, स्टार प्लस के सीरियल ‘भाभी’ में ‘शुभम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, स्टार प्लस के सीरियल ‘चेहरा’ में ‘गरव धनवत राय’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, इमेजिन टीवी के सीरियल ‘बंदिनी’ में ‘ऋषभ हितेन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, सहारा ओने के सीरियल ‘गंगा की धीज’ में ‘अगंतुक’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011 – 2014, लाइफ ओके के सीरियल ‘देवों के देव – महादेव’ में ‘शिव’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013, स्टार प्लस के सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान शिव का कैमियो किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के सीरियल ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में ‘अशोक’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, डिस्कवरी जीत के सीरियल ’21 सरफ़रोश – सारागढ़ी 1897′ में ‘हवलदार ईशर सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।

    मोहित रैना द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2008, हिंदी फिल्म ‘डॉन मुथु स्वामी’ में ‘जयकिशन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, हिंदी फिल्म ‘उरी – सर्जिकल स्ट्राइक’ में ‘मेजर करन कश्यप’ का किरदार अभिनय किया था।

    मोहित रैना द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज

    • 2019, ज़ी5 के सीरीज ‘काफिर’ में ‘वेदांत राठौर’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2013, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘देवो के देव – महादेव’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (जूरी)’ का अवार्ड जीता था।
    • 2013, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘देवों के देव – महादेव’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल’ का अवार्ड जीता था।
    • 2013, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘देवों के देव – महादेव’ के लिए ‘स्टेलर परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘स्टार गिल्ट अवार्ड्स’ में सीरियल ‘देवों के देव – महादेव’ के लिए ‘बेस्ट टीवी एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ’21 सरफ़रोश – सारागढ़ी 1897′ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – ड्रामा’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ’21 सरफ़रोश – सारागढ़ी 1897′ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (जूरी)’ का अवार्ड जीता था।

    मोहित रैना का निजी जीवन

    मोहित रैना के लव लाइफ की बात करे तो वो और अभिनेत्री ‘मौनी रॉय’ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन दोनों ने सीरियल ‘देवो के देव – महादेव’ में एक साथ अभिनय किया था। मोहित के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में राजमा – चावल, गाजर का हलवा, कश्मीरी पुलाओ और समोसा पसंद है। उनके पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें आलिआ भट्ट और माधुरी दीक्षित पसंद हैं।

    मोहित रैना को अभिनत करने के अलावा मैडिटेशन करना, किताबे पढ़ना पसंद है। मोहित रैना को जब शिव भागवन का किरदार अभिनय करने का मौका मिला था तब वह बहुत खुश हुए थे क्युकी वो खुद भी शिव भगवान को बहुत मानते हैं। मोहित रैना अपने एक दिन के शूट का 1 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

    मोहित का नाम टीवी सीरियल के सबसे अधिक कमाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। इनकी लोकप्रियता ही इतनी है की इनको हर किरदार में लोगो का भरपूर प्यार मिलता है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *