Sat. Apr 20th, 2024
    barun sobti biography in hindi

    बरुण सोबती एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेता हैं। इन्होने सबसे लोकप्रिय किरदार सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ में ‘अर्नव सिंह रायज़ादा’ का अभिनय किया था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में स्टार प्लस के सीरियल ‘श्रद्धा’ से की थी और बाद में उन्हें सीरियल ‘दिल मिल गए’ में एक नेगेटिव किरदार की भूमिका को दर्शाते हुए देखा गया था। उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल ‘बात हमारी पक्की है’ में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई थी।

    बरुण ने टीवी सीरियल के अलावा कुछ वेब सीरीज और फिल्मो में भी अभिनय किया है। इन्होने 2014 में बॉलीवुड की फिल्मो में अपना डेब्यू किया था। इनकी सबसे पहली फिल्म ‘मैं और मिस्टर राइट’ थी। इसके बाद भी इन्होने कुछ और फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया था। बरुण को अपने द्वारा दर्शाए गए ‘अर्नव सिंह रायज़ादा’ के किरदार के लिए कई सारे अवार्ड्स ने नवाज़ा भी गया है।

    बरुन सोबती का प्रारंभिक जीवन

    बरुण सोबती का जन्म 21 अगस्त 1984 को दिल्ली में हुआ था। इन्होने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। बरुन के पिता का नाम ‘राज सोबती’ है। उनकी माँ एक हाउसवाइफ हैं जो घर परिवार को सम्हालती हैं। बरुण की एक बड़ी  बहन हैं जिनका नाम ‘रिचा अरोड़ा’ हैं।

    बरुण ने अपने स्कूल की पढाई ‘सेंट मार्क स्कूल’, पश्चिम विहार, नई दिल्ली से पूरी की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले 7 साल तक ‘जिंडल टेलीकॉम’ में ऑपरेशन मैनेजर के रूप में काम किया था।

    2009 में अपने अभिनय और मॉडलिंग के सफर को शुरू करने के बाद से ही बरुण ने जनता का प्यार पाना शुरू किया था और देखते ही देखते अपना नाम बहुत जल्दी सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ शामिल कर लिया है।

    बरुन सोबती का व्यवसायिक जीवन

    बरुण सोबती ने 2009 में टीवी सीरियल में अपने अभिनय को दर्शाने की शुरुआत की थी। इन्होने सबसे पहले स्टार प्लस के सीरियल ‘श्रद्धा’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘स्वयं खुराना’ था। 2010 में बरुण को सीरियल ‘दिल मिल गए’ में देखा गया था। इस सीरियल को स्टार वन पर दर्शाया जाता था। बरुन ने इस सीरियल में ‘डॉ राज सिंह’ का किरदार अभिनय किया था। बरुन ने यहाँ अपना सबसे पहला नेगेटिव किरदार दर्शाया था।

    2010 में बरुन सोबती ने अपना पहला मुख्य किरदार दर्शाया था। इस सीरियल का नाम ‘बात हमारी पक्की है’ था जिसमे बरुन के किरदार का नाम ‘श्रवण जैस्वाल’ था। यह सीरियल सोनी टीवी पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में बरुण के साथ अंकिता शर्मा, क्रिस्टल डिसूज़ा और करन वाही ने मुख्य किरदारों को निभाया था। यह सीरियल मई 2010 से फरवरी 2011 तक टीवी पर दर्शाया गया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 188 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे।

    2011 में बरुण ने स्टार प्लस के सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ?’ में मुख्य किरदार का अभिनय किया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘अर्नव सिंह रायज़ादा’ था। इस सीरियल में बरुण के साथ मुख्य किरदार को सनाया ईरानी ने दर्शाया था। यह सीरियल जून 2011 से नवंबर 2012 पर टीवी पर दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के कुल 398 एपिसोड को टीवी दर दर्शाया गया था। इस सीरियल के बाद इसी के रीमेक सीरियल यानी ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ?… एक बार फिर’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ? 3’ को भी टेलीकास्ट किया गया था। बरुण ने सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ? 3’ में एक बार फिर ‘अर्नव सिंह रायज़ादा’ की भूमिका निभाई थी।

    बरुण सोबती के वेब सीरीज की बात करे तो इन्होने सबसे पहले यूट्यूब के सीरीज ‘ड्राई ड्रीमस’ में अभिनय किया था। यह सीरीज 2015 में शुरू की गई थी। बरुण सोबती ने इसके बाद 2017 में ‘तन्हाई’ में अभिनय किया था। यह वेब सीरीज हॉटस्टार पर दर्शाई जाती थी। इस सीरीज में बरुण के साथ अभिनेत्री ‘सुरभि ज्योति’ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस सीरीज को फरवरी 2017 से दर्शाना शुरू किया गया था और इस सीरीज के कुल 9 एपिसोड को दर्शको के बीच पेश किया गया था।

    2018 में बरुण ने ‘द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली’ में अभिनय किया था। इस सीरीज को एएलटी बालाजी में दर्शाया जाता था। इस सीरीज में बरुण ने ‘समर रनौत’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को कुल 10 एपिसोड के साथ अक्टूबर 2018 से दर्शाना शुरू किया गया था। इस सीरीज के बाद बरुन का अगला सीरीज ‘डेर्मा’ था। इस सीरीज को ‘वूट’ पर दर्शाया जाता था। बरुण ने यहाँ ‘एंथोनी’ की भूमिका निभाई थी। यह सीरियल 2019 में जनता के बीच पेश की गई थी।

    इस सीरीज में बरुण के साथ चंद्र प्रकाश और शिनय दीक्षित ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। 2019 में ही इन्होने ‘असुर’ नाम के वेब सीरीज में अभिनय किया था। इस सीरीज को भी वूट पर दर्शाया जाता था और बरुण के किरदार का नाम इस सीरीज में ‘निखिल नैर’ था। इसी साल इन्होने एक और वेब सीरीज ‘हलाहल’ में भी अभिनय किया था। इस सीरीज को इरोस नाओ में दर्शाया जाता है। इस सीरीज में बरुण के किरदार का नाम ‘युसूफ खुरेशी’ था।

    बरुण सोबती के फिल्मो के सफर की बात करे तो उन्होंने 2015 में अपना डेब्यू बॉलीवुड की फिल्मो में कर लिया था। उन्होंने सबसे पहले 2014 में हिंदी फिल्म ‘मैं और मिस्टर राइट’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम ‘सुखी सिंह’ था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 2017 में ‘कैलोन इस्त्रिकु पुत्री दारी इंडिया’ में अभिनय किया था। यह इंडोनेशियाई फिल्म थी जिसमे बरुण के किरदार का नाम ‘अजय’ था।

    2017 में ही बरुण सोबती ने एक हिंदी फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘यू आर माई संडे’ था। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम ‘अर्जुन आनंद’ था। 2019 में बरुन ने हिंदी फिल्म ’22 यार्ड्स’ में अभिनय किया था इस फिल्म में इनके किरदार का नाम ‘रॉन सेन’ था।

    बरुण सोबती द्वारा अभिनय किए गए सीरियल और उनके किरदार

    • 2009, स्टार प्लस के सीरियल ‘श्रद्धा’ में ‘स्वयं खुराना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, स्टार वन के सीरियल ‘दिल मिल गए’ में ‘डॉ राज सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, सोनी टीवी के सीरियल ‘बात हमारी पक्की है’ में ‘श्रवण जैस्वाल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, स्टार प्लस के सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ में ‘अर्नव सिंह रायजादा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, स्टार प्लस के सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं? 3’ में ‘अर्नव सिंह रायज़ादा’ का किरदार अभिनय किया था।

    बरुण सोबती द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज और उनके किरदार

    • 2015, यूट्यूब के सीरीज ‘ड्राई ड्रीम्स’ में अभिनय किया था।
    • 2017, हॉटस्टार के सीरीज ‘तन्हाई’ में ‘हैदर अली खान’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, एएलटी बालाजी के सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली’ में ‘समर रनौत’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, वूट के सीरीज ‘डर्मा’ में ‘एंथोनी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, वूट के सीरीज ‘असुर’ में ‘निखिल नैर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, एरोस नाओ के सीरीज ‘हलाहल’ में ‘यूसुफ खुरेशी’ का किरदार अभिनय किया था।

    बरुण सोबती द्वारा अभिनय किए गए फिल्म और उनके किरदार

    • 2014, हिंदी फिल्म ‘मैं और मिस्टर राइट’ में ‘सुखी सिंह’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, इंडोनेशियाई फिल्म ‘कैलोन इस्त्रिकु पुत्री दारी इंडिया’ में ‘अजय’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘यू आर माई संडे’ में ‘अर्जुन आनंद’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, हिंदी फिल्म ’22 यार्ड्स’ में ‘रॉन सेन’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2012, पीपलस च्वाइस अवार्ड्स इंडिया में सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दून?’ के लिए ‘फेवरेट एक्टर (ड्रामा)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, पीपलस च्वाइस अवार्ड्स इंडिया में सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दून?’ के लिए ‘फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स में सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दून?’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) का अवार्ड मिला था।
    • 2012, इंडियन टैली अवार्ड्स में सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दून?’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल’ का अवार्ड मिला था।

    बरुन सोबती का निजी जीवन

    बरुण सोबती ने कभी किसी अभिनेत्री को डेट नहीं किया है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ‘पश्मीन मनचंदा’ के साथ दिसंबर 2010 में शादी कर ली थी। पश्मीन और बरुण की एक बेटी हैं जिनका नाम ‘सिफ़त’ रखा है। कॉन्ट्रोवर्सीज की बात करे तो बरुण ने स्टार प्लस के सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ?’ में काम करने के दौरान अचनका ही शो को छोड़ दिया था। बरुण ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं बताया था जिसकी वजह से उनका नाम सुर्खियों में सुनाई दिया था।

    इस सीरियल में, जब सीरियल के निर्देशक बरुण की जगह किसी और को कास्ट करने की सोच रहे थे तब लोगो ने बोला की वो बरुण के अलावा किसी और को उस किरदार में नहीं देखना चाहते हैं। इन्ही सब बातो के चलते शो के निर्माताओं ने वरुण के साथ शूट किया गया आखिरी एपिसोड ही टीवी पर दर्शाया था और शो की समाप्ति की घोषणा कर दी थी।

    बरुण के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चाइनीज़ और इटैलियन पसंद हैं। बरुन के पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं और अभिनेत्रियों में इन्हे सोनाली बेंद्रे पसंद हैं। बरुण सोबती को खेलने का बहुत शौक है और उनके पसंदीदा खेल फुटबाल और क्रिकेट है। बरुण जनता के बीच इतने लोकप्रिय होने के बाद भी अपने एक एपिसोड को शूट करने का 30 हज़ार तक ही चार्ज करते हैं।

    बरुन को बाइक्स का बहुत शौक हैं और साथ ही उन्हें जानवरो से भी बहुत लगाव है। उन्होंने अपने 1 ही सीरियल से इतनी लोकप्रियता पाई थी की उस सीरियल को बीच में छोड़ने के बाद उस सीरियल में जनता ने किसी और को वो किरदार दर्शाने का मौका दिया ही नहीं था। इस के चलते यह बात तो साफ़ है की बरुण अपने हर एक किरदार में अपनी एक छाप छोड़ देते हैं जिसे कोई दूजा चाह कर भी नहीं निभा सकता है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *