Sat. May 18th, 2024
    Maoists

    रांची, 17 जून (आईएएनएस)| झारखंड के दुमका जिले में सोमवार को दो महिला कमांडरों समेत छह नक्सलवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों महिला नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

    पुलिस के बयान के अनुसार, सभी नक्सलियों ने दुमका रेंज के उप महानिरीक्षक के समक्ष अपने हथियार डाल दिए।

    खूंखार महिला नक्सली कमांडरों की पहचान पीसी दी उर्फ सवरुई देवी और किरांडी के रूप में हुई। दोनों ने एके-47 तथा करबाइन बंदूकों के साथ समर्पण किया।

    आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों में एक लाख रुपये के इनामी क्षेत्र कमांडर सीधो मरांडी (एक करबाइन बंदूक के साथ), एक लाख रुपये के इनामी प्रेमशिला, सुखलाला डेहरी (पिस्तौल के साथ) और भगत सिंह किस्कू (राइफल के साथ) शामिल हैं।

    झारखंड सरकार ने राज्य के 180 नक्सलियों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है। राज्य में पिछले चार सालों में लगभग 80 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *