Thu. Apr 25th, 2024
    lalu yadav and tejashwi yadav

    लालू यादव और उनके परिवार को IRCTC घोटाला मामले में अदालत से राहत मिली है। दिल्ली की एक विशेष अदालत नें आज सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव को बेल दे दी है।

    विशेष जज अरुण भारद्वाज नें तीनों लोगों को एक लाख रुपए प्रति व्यक्ति के निजी बांड पर बेल दी है। इसके अलावा जज नें अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तारीख निश्चित की है।

    अदालत के इस आदेश का स्वागत करते हुए तेजस्वी यादव नें कहा, “हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। हमें न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है।”

    क्या है IRCTC स्कैम मामला?

    इस मामले में लालू यादव पर आरोप है कि उन्होनें दो IRCTC के होटल का नियंत्रण एक निजी कंपनी को सोंपा था। इसमें उनकी पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल है।

    इससे पहले अदालत नें 19 जनवरी को सुनवाई की थी और अंतरिम जमानत दी थी, जो कि आज के दिन तक मान्य थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *