Fri. Mar 29th, 2024
    जीवा 83, क्रिकेटर श्रीकांत

    कपिल देव की बायोपिक ‘83‘ के कलाकारों की घोषणा धीरे-धीरे हो रही है। नई खबर यह है कि दक्षिण भारतीय अभिनेता जीवा, क्रिकेटर श्रीकांत की भूमिका निभाएंगे।

    जीवा ने 1991 में अपने पिता आरबी चौधरी द्वारा निर्मित फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने फिल्म ‘असाई आसई’ (2003) में मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की और फिल्म रामा (2005) में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त की। 

    महान अभिनेता शिवाजी गणेशन के बाद, जीवा एकमात्र ऐसे तमिल अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्म ‘राउम’ के लिए साइप्रस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

    कपिल देव की बायोपिक ‘83‘ के निर्माताओं ने एक छोटा सा विडियो जारी करके फ़िल्म के स्टारकास्ट की घोषणा की है। जिसके पहले विडियो में यह पुष्टि हुई है कि पंजाबी कलाकार एमी विर्क, बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभाएंगे।

    फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह होंगे। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ की जाएगी। फ़िल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित की जा रही है तथा फ़िल्म को मधु मंतेना, विष्णु इन्दुरी तथा कबीर खान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    1983 की भारतीय क्रिकेट विश्व कप कप्तान पर बनने वाली बायोपिक के लिए रणवीर सिंह को कपिल देव के किरदार में देखा जा सकता है। जब निर्माताओं और अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर फ़िल्म की घोषणा की, तो हर कोई उत्साहित था।

    1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने अपना पहला विश्व कप जीता था। रणवीर ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है और मुंबई में में नेट्स पर अभ्यास करते देखे जा रहे हैं। इसके अलावा, अफवाह यह है कि रणवीर को खुद कपिल देव द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

    सभी खबरों के बीच, एक और खबर यह भी है कि रणवीर सिंह की ’83 ‘उनकी पहली बहुभाषी फिल्म होगी। ’83’ तमिल और तेलुगु में हिंदी से हटकर बनाई जाएगी, जो इसे रणवीर की पहली त्रिभाषी फिल्म बनाएगी।

    डीएनए के हवाले से सूत्र के अनुसार कहा गया है कि, “1983 के विश्व कप में हमारी वीरता की जीत आजादी के बाद के भारत की एक ऐतिहासिक घटना है। यह देखते हुए कि देश में क्रिकेट और फिल्में धर्म के समान हैं। पूरे देश के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने तमिल और तेलुगु संस्करणों के लिए एक साथ शूटिंग करने का फैसला किया है।”

    यह भी पढ़ें: नहीं रहीं नाना पाटेकर की माँ निर्मला पाटेकर, 99 की उम्र में हुआ निधन

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *