Sat. Apr 20th, 2024
    सलमान खान का बर्थडे

    हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपना जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताया। बॉलीवुड के कई कलाकार जैसे अनिल कपूर, कैटरीना कैफ, मौनी रॉय, सोहेल खान, सुनील ग्रोवर, जैकलीन फर्नांडिस आदि इस मौके पर उपस्थित थे।

    सलमान ने मीडिया की उपस्थिति में केक काटा और मेहमानों के आने से पहले तस्वीरें भी खिचाई। सलमान के फैन्स बांद्रा में उनके घर के सामने जुटे थे। जन्मदिन की तस्वीरें और विडियो इन्टरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/Br3TgHqj4Y6/

    https://www.instagram.com/p/Br3YSlYD2IX/

    https://www.instagram.com/p/Br3V4BTjHWz/

    https://www.instagram.com/p/Br3VbHGj4Se/

    https://www.instagram.com/p/Br3VHmfjjli/

    https://www.instagram.com/p/Br3d_yynkPn/

    https://www.instagram.com/p/Br3dGfwHusR/

    सलमान खान 53 साल के हो चुके हैं और फिलहाल वह अपनी आने वाली फ़िल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म में कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं।

    ‘भारत’ दक्षिण कोरिया की फ़िल्म ‘ओड टू माय फ़ादर’ से प्रभावित है। सलमान फ़िल्म में पांच अलग-अलग अवतार में दिखेंगे। यह फ़िल्म 60 सालों की कहानी है।

    सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपनी फ़िल्म की अंतिम कड़ी की शूटिंग के लिए लुधियाना रवाना हुए थे। फ़िल्म निर्माताओं ने बल्लोवाल गांव में वाघा बॉर्डर सेट का निर्माण किया था।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ फ़िल्म निर्माण समूह के एक सदस्य ने बताया कि , “फ़िल्म के कुछ दृश्य ऐसे हैं जिसमें कलाकारों को सीमा पार कर पाकिस्तान जाना होता है। यह दृश्य असली सीमा रेखा पर फ़िल्माना संभव नहीं था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी अनुमति नहीं थी।”

    बल्लोवाल गांव के सरपंच गुरमुख सिंह ने बताया कि, “फ़िल्म निर्माण समूह ने हमसे एक महीने पहले पूछा था कि वे यहाँ फ़िल्म बना सकते हैं या नहीं। मैंने उन किसानों से बात की जिनके खेत में फ़िल्म का सेट बनाया जाना था। और जब किसान मान गए सेट निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई।

    वाघा बॉर्डर का सेट 20 दिनों में बन कर तैयार हुआ। असली वाघा बॉर्डर पर अनुमति न मिलने के कारण उन्होंने हमारे गांव को चुना। किसानों को उनकी जमीन का इस्तेमाल करने के बदले पैसे दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: सफ़ेद बिकिनी में दिशा पटानी ने मनाया हॉट क्रिसमस, देखें तस्वीरें और विडियो

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *