Thu. Apr 25th, 2024

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ आज कल कुछ ज़्यादा ही सुर्ख़ियों में है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, तब से दीपिका के फिल्म में दिखाए गए लुक्स की काफी चर्चा हो रही है। इसी दौरान उस फिल्म में दीपिका का एक और लुक दर्शको के सामने आया है।

    दीपिका पादुकोण इस बार एक स्कूल की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में दीपिका बिलकुल स्कूल जाने वाली लड़की की तरह दिख रही हैं। उनके इस साधारण से स्कूल लड़की के लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दीपिका दिख भी बहुत सुन्दर रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/B6c144FHbug/

    फिल्म की बात करे तो फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम ‘मालती’ है, जो की एसिड हमले की शिकार बनती हैं। फिल्म में वो अपने इन्साफ के लिए कानून के साहरे से गुन्हेगारो को सज़ा दिलाती हुई दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है और दीपिका एसिड हमले की शिकार ‘लक्ष्मी अग्रवाल’ के जीवन को दर्शा रही हैं। फिल्म को बहुत ही साधारण लेकिन साथ ही भावुक तरीके से फिल्माया गया है। यह रहा फिल्म का ट्रेलर।

    https://www.instagram.com/tv/B54mg6bg12Q/

    दीपिका के लिए यह फिल्म बहुत खास है और इस फिल्म से जुड़े उनके हर एक रूप को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार को महसूस करने के लिए बहुत मेहनत की है। फिल्म में ना केवल मालती के इन्साफ की लड़ाई को ही दर्शाया जा रहा है बल्कि उनके पति ‘अलोक दीक्षित’ के साथ उनके लव एंगल को भी दिखाया जा रहा है।

    दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी 2020 को सिनेमा घरो में दर्शाई जाएगी। इस फिल्म के साथ ही अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरीयर’ भी उसी दिन रिलीज़ हो रही हैं। इन दोनों बड़ी फिल्मो का एक ही दिन रिलीज़ होना दोनों के फैंस को कहीं ना कहीं परेशान कर रहा है। देखना यह होगा की दोनों में से दर्शको को कौन सी फिल्म ज़्यादा पसंद आती है और कौन सी फिल्म को दर्शक कम पसंद करते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *