Thu. Mar 28th, 2024
    राजनाथ सिंह

    भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा हैं कि 2022 तक देश में आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी अलगाववाद पूरी तरह से खतम हो जाएगा। लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने इस दिशा में जरूरी कदम उठाये हैं और 2022 तक आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का सही समाधान निकाल लिया जाएगा।

    राजनाथ सिंह कल लखनऊ में एक कार्यक्रम शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ‘न्यू इण्डिया मूवमेंट: 2017-2022’ से लोगों को अवगत कराया एवं कहा कि 2022 तक एक नए भारत का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा वह भारत स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सांप्रदायिकता मुक्त और जातिवाद मुक्त होगा। उन्होने भारत नव-निर्माण की शपथ लोगों को दिलाई।

    इसके अलावा राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में स्वछता की नीव महात्मा गाँधी ने डाली थी लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे जनांदोलन बनाया है। फिर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनान के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और देश को बदलने के लिए राजनीति करती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।