Sat. Apr 20th, 2024
    राम जन्मभूमि विवाद

    अयोध्या में काफी समय से चल रहे राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई हो रही है। मुद्दे पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह और साक्षी महाराज के अनुसार 2019 से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मुद्दे पर शिया बोर्ड का फैसले से पहले बड़ा बयान आया था जिसमे उन्होंने कहा था कि विवादित स्थान पर राममंदिर बन जाए और थोड़ी दूर किसी मुस्लिम इलाक़े में मस्जिद बना दी जाए।

    मामले की सुनवाई में साक्षी महाराज ने कहा कि पहले लग रहा था कि मंदिर 2019 तक बनेगा लेकिन अब समीकरण ऐसा बन गया है जिससे लगता है उससे पहले ही मंदिर पर काम शुरू हो जाएगा। शिया बोर्ड के फैसले की प्रशंशा करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि हम उनके फैसले का समर्थन करते हैं। मैं उनका सम्मान करता हूँ और उन्हें धन्यवाद देता हूँ। सुन्नी बोर्ड को भी ऐसा ही फैसला लेना चाहिए। महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने से कोई ताक़त नहीं रोक सकती, पहले लग रहा था कि 19 में यह मंदिर बनेगा लेकिन अब लगता है कि 18 में ही मंदिर का काम शुरू हो जाएगा।

    बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मंदिर 200 प्रतिशत बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू और मुस्लिम दोनों के पूर्वज श्रीराम ही तो हैं। हम यह मंदिर मिलकर बनाएंगे। सुन्नी बोर्ड को भी शिया बोर्ड की तरह ही फैसला देना चाहिए।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।