Thu. Mar 28th, 2024
    मुकेश अंबानी बंगाल समिट

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब से मुख्यमंत्री बनी हैं तब से हर साल पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए समिट कराती आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल जापान, फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, संयुक्त अरब अमीरात समेत कुल 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

    इस समिट में भारतीय अरबपति मुकेश अम्बानी भी पधारे हैं और बंगाल ग्लोबल समिट 2019 को उन्होंने संबोधित भी किया। बतादें की समिट का आयोजन बिश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने बंगाल की प्रगति की बाते बताई और रिलायंस के बंगाल निवेश के आंकड़े बताए।

    ममता बेनर्जी के नेत्रित्व में बना ‘बेस्ट बंगाल’ :

    मुकेश अंबानी ने सम्बोधन के दौरान कहा “मैं पिछले साल इसी समिट के दौरान कह रहा था की ममता दीदी के नेतृत्व के कारण वेस्ट बंगाल अब बेस्ट बंगाल बन रहा है। अब यह सच्चाई साबित हो रही है।”

    उन्होंने बंगाल की जीडीपी का हवाला देते हुए कहा की ममता बेनर्जी जब मुख्यमंत्री बनी थी तब बंगाल की जीडीपी 4 लाख करोड़ थी और अब इनके शासन के कुछ ही सालों में 10 लाख करोड़ के पार पहुँच चुकी है। इससे यह सिद्ध होता है की बंगाल सच में बेस्ट बंगाल बन रहा है। उन्होंने यह भी बताया की बंगाल की जीडीपी वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत है जोकि भारत देश की जीडीपी वृद्धि दर से भी ज्यादा है।

    2019 में भारत बनेगा 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था :

    उन्होंने भारत की बढती वृद्धि दर के बारे में भी बात की जिसमे उन्होंने बोला की 2019 में, यूनाइटेड किंगडम को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। हम संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी को छोड़कर और सभी देशों से आगे हैं।

    लगभग एक दशक में, 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की जीडीपी के साथ भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा – जो आज हमारी अर्थव्यवस्था के आकार का लगभग चार गुना है। इसके साथ ही दो दशकों में, भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    यदि हम सब मिलकर कड़ी मेहनत करते हैं, तो मुझे विश्वास है कि भारत 2047 तक दुनिया की नंबर 1 आर्थिक शक्ति बनने के लिए चीन को पछाड़ सकता है, जिस साल हम अपनी आजादी के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी मनाएंगे।

    डिजिटल तकनीक अपनाने से होगी तेज़ वृद्धि :

    मुकेश अंबानी ने बढ़ते डिजिटल तकनीक युग की अहमियत बताते हुए कहा की यदि हम नवीनतम तकनीन को गले लगाते हैं तभी हम तेज़ वृद्धि कर पायेंगे।

    इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा “बंगाल हमेशा से क्रांतिकारियों का देश रहा है। अब, बंगाल को डिजिटल क्रांतिकारियों का देश बनने का समय आ गया है। बंगाल एक सदी पहले भारत में औद्योगीकरण का उद्गम स्थल था। अब समय आ गया है कि आपके राज्य को चौथी औद्योगिक क्रांति का अगुआ बनाया जाए। चौथी औद्योगिक क्रांति की प्रौद्योगिकियों को तेजी से अपनाने में मदद करने के लिए, रिलायंस जियो ने इस राज्य और पूरे भारत में सस्ती सेवाओं के गुलदस्ते के साथ एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचा तैयार किया है। ”

    बंगाल और रिलायंस के बीच संबंधों का गहरा और व्यापक विस्तार आने वाले वर्षों तक जारी रहेगा।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *