Fri. Apr 19th, 2024
    भारत अर्थव्यवस्था

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में प्रकाशित अपने जनवरी विश्व अर्थव्यवस्था आउटलुक में बताया की 2019 में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहेगा।

    आईएमएफ का अनुमान :

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(आईएमएफ) द्वारा प्रकाशित जनवरी विश्व अर्थव्यवस्था आउटलुक में यह अनुमान लगाया गया है की भारत में 2019 में 7.5 प्रतिशत और 2020 में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो चीन के अनुमानित विकास दर 6.2 प्रतिशत से एक पॉइंट अधिक है।

    आईएमएफ के अनुसार ‘2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसा अनुमान कीमतों में कमी एवं मौद्रिक कसाव के चलते लगाया जा रहा है। इन कारकों से भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा होने वाला है।’

    चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में आएगी कमी :

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में 2019 में कमी देखी जा सकती है। ऐसा मुख्यतः अमेरिका के साथ आवश्यक वित्तीय नियामक कसने और व्यापार तनाव के संयुक्त प्रभाव के कारण चीन की अर्थव्यवस्था धीमी हो जाएगी।

    चीनी अर्थव्यवस्था की वृद्धि के आंकड़े :

    चीन की अर्थव्यवस्था की 2017 में 6.9 प्रतिशत वृद्धि दर थी एवं उसकी तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर केवल 6.7 प्रतिशत थी। लेकिन इसके बाद 2018 में चीनी अर्थव्यवस्था की दर 6.6 प्रतिशत पर गिर गयी थी। अगले  2019 एवं 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया जा रहा है।

    अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ी हुई व्यापार तनाव या तेल में आपूर्ति के झटके जैसे कोई प्रमुख बाधा नही हुई तो 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की स्वस्थ वृद्धि दर पर वापस लौट जायेगा।

    ये होंगे बढ़ती वृद्धि दर के कारक :

    पब्लिक फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स के प्रवक्ता, रैन बनर्जी ने कहा की माल एवं सेवा कर के बढ़ते समर्थन से अर्थव्यवस्था की दक्षता बढ़ रही है जिससे बढ़ती वृद्धि दर को समर्थन मिलेगा। 2018 में आईएमएफ के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत थी।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *