Wed. Apr 24th, 2024
    दुबई का खूबसूरत एयरपोर्ट

    दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे ने सोमवार को बताया कि वह लगातार पांचवे साल दुनिया के सबसे व्यस्तम हवाईअड्डे का खिताब जीते हैं। साल 2018 में भारतीय यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और 89 करोड़ लोगों ने एयरपोर्ट पर कदम रखा है।

    इस विशाल ट्रांजिट हब में सालाना यात्रियों की संख्या में 89 करोड़ का इजाफा हुआ है, यह साल 2017 में इस एयरपोर्ट  पर आने वाले यात्रियों की संख्या से 10 प्रतिशत अधिक है। साल 2018 दुबई एयरपोर्ट के लिए एक बार फिर ऐतिहासिक रहा था।

    हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में 89149387 यात्रियों ने दुबई हवाईअड्डे का इस्तेमाल किया था। एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का सबसे बड़ा स्त्रोत भारतीय यात्री रहे थे। इनमे से अधिकतर मुंबई, दिल्ली और कोचीन से आते हैं।

    सऊदी में दुसरे स्थान पर ब्रिटेन के सबसे अधिक यात्री आते हैं। ब्रिटेन के 64 लाख यात्री आते हैं। तक़रीबन 63 लाख ब्रितानी यात्रियों ने इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया है।

    इससे पूर्व विश्व का सबसे व्यस्तम हवाईअड्डा साल 2014 में लन्दन हेअथ्रो था, दुबई ने इससे व्यस्तम का ताज छीन लिया था। बीते वर्ष इस एयरपोर्ट से 408000 फ्लाइटों ने उड़ान भरी थी, जो बीते वर्ष से 0.03 प्रतिशत कम थी।

    दुबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को साल 1937 में सिविल एविएशन के लिए खोला गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *