Fri. Mar 29th, 2024
    इनकम टैक्स रिटर्न

    वित्तीय वर्ष 2015-16 में देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 23.5 फीसदी बढ़कर 59,830 हो गयी है। आपको बता दें कि आज आयकर विभाग नें वित्तीय वर्ष 2015-16 के आंकड़े जारी किये हैं, जिसके मुताबिक भारत में कुल 59,830 करोड़पतियों के पास कुल 1.54 लाख करोड़ की आय है।

    इससे पहले साल 2014-15 में देश में कुल 48,417 ऐसे लोग थे जिनकी आय 1 करोड़ रूपए से अधिक थी। इन सभी लोगों की सालाना आय कुल मिलाकर 2.05 लाख करोड़ थी, जिसमे इस साल भारी कमी देखने को मिली है। हालाँकि इस साल टैक्स भरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।

    साल 2016 में कुल 1.2 अरब लोगों में से करीबन 4 करोड़ लोगों ने टैक्स फाइल किया था। इनमे से करीबन 82 लाख लोगों नें अपनी कमाई 0 या 2.5 लाख से कम दिखाई थी। इसके अलावा 2.5 से 3.5 लाख के बीच करीबन 1.33 करोड़ लोगों नें अपनी आय घोषित की। आपको बता दें कि सालाना 2.5 लाख रूपए से कम की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होता है।

    इससे पहले वित्तीय वर्ष 2014-15 में करीबन 3.65 करोड़ लोगों नें इनकम टैक्स के लिए फाइल किये था, जिसमे से 1.37 करोड़ लोगों नें 0 से 2.5 लाख रूपए के बीच अपनी आय को बताया था। साल 2014-15 में टैक्स भरने वाले लोगों की कुल आय 18.41 लाख करोड़ रूपए थी, जो अगले साल बढ़कर 21.27 लाख करोड़ रूपए हो गयी है।

    इसके अलावा यदि बहुत अमीर लोगों की बात करें तो साल 2016 में सिर्फ एक ऐसा व्यक्ति था, जिसने 500 करोड़ से ज्यादा की आय घोषित की। उनकी कुल आय 721 करोड़ रूपए बतायी गयी है। इससे पहले साल इस श्रेणी में 7 लोग थे, जिनकी कुल आय 85,183 करोड़ रूपए थी।
    केवल एक शख्स जमा करता है 100 करोड़ इनकम टैक्स
    आयकर विभाग ने एक आंकड़ा जारी किया है, जिसमें साल 2015—16 के बीच केवल एक ही शख्स ने 100 करोड़ रूपए से अधिक टैक्स फाइल किया है। हांलाकि आयकर विभाग ने 100 करोड़ रूपए इनकम टैक्स जमा करने वाले शख्स के नाम खुलासा नहीं किया।

    50 करोड़ से 100 करोड़ इनकम टैक्स जमा करने वालों की संख्या तीन रही। जबकि करीब 9686 लोग ऐसे में जिन्होंने एक करोड़ से 50 करोड़ के बीच आयकर जमा कराया। गौरतलब है कि एक करोड़ रूपए से अधिक आय वाले लोगों की संख्या हमारे देश में 59,830 है।