Thu. Mar 28th, 2024
    2.0 latest box office collection

    फ़िल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फ़िल्म का सिनेमाघरों में दूसरा सप्ताह ख़त्म हो गया है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके फ़िल्म के नए आंकड़ों की जानकारी दी है।

    तरण आदर्श ने लिखा है कि, “2.0 के लिए यह सप्ताह अति उत्कृष्ट रहा है। गुरुवार 20.25 करोड़, शुक्रवार, 20.25 करोड़, शनिवार 25 करोड़, रविवार 34 करोड़, सोमवार 13.75 करोड़, मंगलवार 11.50 करोड़, बुधवार 9.50 करोड़, गुरुवार 7.75 करोड़ कुल 139.75 करोड़ हिंदी वर्जन में।

    अगर फ़िल्म के सभी भाषाओं की कमाई के बारे में बात करें तो पहले सप्ताह में फ़िल्म ने 520 करोड़ की कमाई की है। फ़िल्म ने पहले सप्ताह में भारत में 392 करोड़ तथा विदेशों में 128 करोड़ की कमाई की है।

    फ़िल्म विशेषज्ञ गिरीश जौहर ने बाताया है कि फ़िल्म के लिए ये दिन महत्वपूर्ण हैं। हिंदी वर्जन की फ़िल्म का कलेक्शन में भारी योगदान है। तेलुगु वर्जन में फ़िल्म औसत है पर तमिल वर्जन में प्रदर्शन ख़राब है।

    फ़िल्म चीन में 19 मई 2019 को रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म प्रोड्यूसर ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 2.0 पहली ऐसी विदेशी फ़िल्म है जो चीन में 47000 से भी ज्यादा 3D स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने वाली है।

    एस शंकर द्वारा निर्देशित फ़िल्म 2.0 में अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं जो टेक्नोलॉजी की वजह से पक्षियों के मारे जाने से आहत होकर आत्महत्या कर लेता है। रजनीकांत चिट्टी रोबोट की भूमिका में हैं।

    फ़िल्म पहले हफ्ते ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फ़िल्म में एमी जैक्सन और आदिल हुसैन भी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म केदारनाथ भी सिनेमाघरों में आ गई है।

    https://www.instagram.com/p/Bq1Y2Ghn6LH/

    यदि केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है तो ‘2.0’ की कमाई पर कुछ असर पड़ सकता है और अगर ‘केदारनाथ’ ‘2.0’ को टक्कर नहीं दे पाती है तो इस सप्ताह भी फ़िल्म के लिए रास्ता साफ़ है।

    साल के अंतिम महीने में कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं ऐसे में हर बीते सप्ताह के साथ ‘2.0’ का सफ़र मुश्किल ही होता जाएगा।

    क्या आपने यह फ़िल्म देखी? 2.0 आपको कैसी लगी कमेंट करें और हमें बताएं।

    यह भी पढ़ें: केदारनाथ फ़िल्म रिव्यु और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: समीक्षकों को नहीं पसंद आ रही है फ़िल्म

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *