Sat. Apr 20th, 2024
    leopard

    देहरादून, 2 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पौड़ी जिले में श्रीनगर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में घुसे तेंदुए को मंगलवार को वन रक्षकों (फॉरेस्ट गार्ड) ने मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को घुसे तेंदुए को शांत करने के सभी प्रयास असफल रहे, जिसके बाद वन रक्षकों ने उसे गोली मार दी।

    शुरुआत में तेंदुए को शांत करने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन उसने वन रक्षकों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

    मृत तेंदुए के गले में पट्टा भी मिला है।

    मेडिकल कॉलेज में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। तेंदुए ने मेडिकल कॉलेज के अंदर दो व्यक्तियों पर हमला किया था और उन्हें घायल कर दिया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *