Fri. Mar 29th, 2024
    होंडा सिटी

    देश में जीएसटी लागू होने के बाद से वाहन कंपनियों ने अपने दामों में काफी बदलाव किये हैं। हाल ही में एक खबर में मुताबिक होंडा ने अपनी कारों के दाम काफी हद तक कम कर दिए हैं। होंडा की गाड़ियों की कीमत 10,000 रूपए से 1.32 लाख रूपए तक कम हो गयी है।

    आपको बता दें होंडा की कार होंडा सिटी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाडी है। ऐसे में होंडा ने होंडा सिटी के दामों को कम करके एक अहम् कदम उठाया है। जहाँ पहले होंडा सिटी की कीमत 8.62 से 13.71 लाख रुपये थी वही अभी 8.46 से 13.43 लाख रूपए हो गयी है। इस तरह होंडा सिटी के दामों में 16500 रूपए से 28000 रूपए तक की कमी आयी है।

    जाहिर है देश में जे.एस.टी. लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल पर कर 28 फीसदी तय किया गया है। होंडा सिटी कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही प्रकारों में बाजार में उपलब्ध है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।